बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिक

आज देश में बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान व अधिकारों को कुचलने की साजिश की जा रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहब के विचारों को अपनाकर संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे।

मुजफ्फरनगर। संविधान रचयिता व भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके विचारों एवं संघर्ष पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने किया।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज देश में बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान व अधिकारों को कुचलने की साजिश की जा रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहब के विचारों एवं संघर्ष को अपनाकर संविधान की रक्षा की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने बाबा साहब को उनके परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य आरक्षण व संविधान की मजबूती तथा पीडीए को भागीदारी बाबा साहब के विचारों से प्रेरित संघर्ष है।उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के विचारों को अपनाने के लिए आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वेतन विवाद को लेकर पालिका में काम बंद हड़ताल

सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के विचार व संघर्ष ही सबको सम्मान व सबको अधिकार प्रदान करते हैं। इसके पश्चात सपा नेताओं ने कचहरी गेट स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मारक पर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में तहसीन मंसूरी, सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, आमिर कासिम एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार,नेपाल सिंह एडवोकेट, पूजा अंबेडकर, सत्यवीर त्यागी, संजीव आर्य, बसंत धारिया, धर्मेंद्र सिंह नीटू, जोगेंद्र सैनी, सुमित पंवार बारी, गुफरान तेवड़ा, डॉ अलीशेर अंसारी, रमेश चंद शर्मा, मीर हसन, चौधरी यशपाल सिंह, फिरोज अख्तर, सपा सभासद सुंदर सिंह, नितिन सहावली, फैसल राणा एडवोकेट, डॉ इसरार अल्वी, अनेश निर्वाल, श्याम सुंदर, शादाब राणा, सलीम कुरैशी, जॉनी कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, परिवारों में जश्न का माहौल

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »