12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश

भ्रष्टाचार के आरोपों से नाराज़ ग्रामीणों का अल्टीमेटम,कृआवास बनने तक तहसील परिसर में ही करेंगे अस्थाई निवास

मुजफ्फरनगर। पिछले महीनों की भारी बारिश ने काफी संख्या में ग्रामीणों को बेघर कर दिया था। सरकारी राहत और आवास योजनाओं की उम्मीद में बैठे इन परिवारों को आज तक नया आशियाना नसीब नहीं हो सका। आरोप है कि तहसील कर्मियों द्वारा मनमानी, भ्रष्टाचार और गलत रिपोर्टिंग के चलते प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। अब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपना आशियाना पाने के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय ले लिया है।
इस बार जनपद में हुई भीषण बरसात में चरथावल इलाके के अनेक गांवों में गरीब ग्रामीणों के मकान ढह गए थे, जिससे दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। इसमें कुछ लोग घायल हुए तो मौत भी हुई थी। सरकारी योजनाओं के अंतर्गत इन्हें जल्द आवास मिलना था, मगर ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क न मिलने पर उनके मामलों में अपर्याप्त धनराशि की रिपोर्ट भेज दी। इससे प्रभावित परिवारों को मंज़ूर होने वाली सहायता अटक गई।
भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता विकास शर्मा ने बताया कि शिकायत अधिकारियों तक पहुँचाई गई थी। इसके बाद टीम फिर से जाँच के लिए पहुँची, लेकिन स्थानीय कर्मचारियों ने ग़लत जानकारी देकर दोबारा वही अपूर्ण रिपोर्ट भेज दी। इससे ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। भाकियू नेता विकास शर्मा ने साफ कहाकृकि जब तक गिरे हुए ग्रामीणों के आवास नहीं बनेंगे, तब तक उनका अस्थाई निवास तहसील परिसर ही होगा। बरसात में जिनके घर गिरे और आज तक नहीं बने, हम उन सभी परिवारों का सामान व पशु ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर 12 दिसम्बर को तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे।
उन्होंने तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सीधा आरोप लगाया और कहा कि अब आंदोलन वापस नहीं होगा। अगर तहसील में बैठकर ही ग्रामीणों को रहना पड़े, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। जब तक रिपोर्ट सही नहीं बनती और सभी प्रभावित परिवारों को आवास स्वीकृत नहीं होते, आंदोलन तेज़ होता रहेगा। भाकियू के इस ऐलान के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और वार्ता के प्रयासों की खबरें भी सामने आ रही हैं, हालांकि ग्रामीणों का रुख फिलहाल बेहद कड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 12 तारीख तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो तहसील परिसर में अस्थाई झोपड़ियाँ डालकर वहीं रहना शुरू कर देंगे। इस संभावित व्यापक विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक तंत्र की परीक्षा होना तय है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेराव

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाईइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमणमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »