राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

किसान नेता ने कहा-50 साल तक एक परिवार-एक बच्चा का नियम लागू हो, एसआईआर अभियान को बताया दस्तावेज सुधारने का बड़ा अवसर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को सरकूलर रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान देश की राजनीति, किसान मुद्दों और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई बड़े बयान दिए। जहां एक ओर उन्होंने बीज अधिनियम 2025 को किसान विरोधी कानून बताते हुए उसका पुरजोर विरोध किया, वहीं दूसरी ओर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की जोरदार वकालत की। टिकैत ने मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का भी समर्थन किया और इसे अपनी गलतियों को दुरुस्त करने का बड़ा अवसर बताया।
भारतीय किसान यूनियन फिर एक बार बीज अधिनियम 2025 को लेकर आक्रामक तेवर में दिखाई दी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस अधिनियम को पूरी तरह किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि किसानों के हितों के खिलाफ किसी भी कानून का डटकर विरोध किया जाएगा। टिकैत ने आरोप लगाया कि इस बिल का मसौदा पहले कांग्रेस सरकार लाई थी और तब भी संगठन ने इसका विरोध किया था और अब भी भाजपा सरकार में इसको लेकर आंदोलन की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों की तरह सीड बिल और बिजली संशोधन बिल भी किसानों के हित में नहीं हैं। 22 जनवरी 2021 के बाद से केंद्र सरकार की किसान संगठनों से कोई बात नहीं हुई। यह गंभीर स्थिति है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना सोशल मीडिया नीति: जवान अब इंस्टाग्राम पर न कमेंट करेंगे, न पोस्ट डाल सकेंगे

प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को सख्ती से लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी से इसके लिए त्वरित निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि देश में कम से कम 50 वर्षों तक एक परिवारदृएक बच्चा का नियम लागू किया जाए। अगर देश को विकास और तरक्की की राह पर ले जाना है, तो सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना होगा। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का समर्थन करते हुए टिकैत ने इसे आवश्यक और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों के दस्तावेजों में मौजूद गलतियों को ठीक कराने का अवसर है। उन्होंने कहा, इसमें किसी को दिक्कत क्यों होनी चाहिए? जिनके दस्तावेज गलत हैं, उन्हें ठीक कराना चाहिए। यह सिर्फ अपनी और अपने परिवार की जानकारी दुरुस्त करने की प्रक्रिया है। टिकैत ने निर्वाचन आयोग से समय बढ़ाने की मांग भी की ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल होकर अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित रख सकें। राकेश टिकैत के इन बयानों ने एक बार फिर किसानों के मुद्दों, जनसंख्या नियंत्रण और राजनीतिक बहस को नया आयाम दे दिया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह मलिक, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, जिलाध्यक्ष नवीन राठी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का लाभ भाजपा को मिलेगा
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर पूछे गए प्रश्न पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे से भाजपा को ही राजनीतिक फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी के नाम से बन रही मस्जिद के निर्माण में 70 प्रतिशत योगदान भाजपा का है। इसके पीछे भाजपा की ही मौन स्वीकृति और साजिश है। सरकार की शह के बिना वहां एक ईंट भी नहीं लग सकती। यह मुद्दा भाजपा के लिए राजनीतिक संजीवनी का काम करेगा। ये लोग पहले एक हजार ईंट लगवायेंगे और फिर एक ईंट तुड़वाकर उसके सहारे वोट हासिल करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद यदि वास्तव में विरोध कर रहे हैं, तो उन्हें निर्माण रुकवाने के लिए पहल करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज: पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, दोस्त पर शक

राकेश टिकैत बोले-हमारी भी दो-दो वोट थी, अब एक-एक कट गई

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत हमारे परिवार की भी दो स्थानों पर वोट थी, सिसौली में भी वोट थी और यहां मुजफ्फरनगर में भी वोट बनी थी, एसआईआर आने से हमने एक ही जगह कर ली। दो जगह वोट हेराफेरी का ही तो मामला है। जिसकी दो जगह वोट है उसे एक ही वोट करनी चाहिए। जिसको जहां वोट डालनी है। दो जगह वोट हेराफेरी करने वाला ही रखता है। वोट बनाने वाले भाजपा के ही आदमी हैं। भाजपा ने ही दो दो स्थानों पर वोट बनवाई थी। विदेश में रहने वाले लोगों की वोट भारत में बन सकती है, ऐसे में रामपुर की महिला पर एफआईआर करना गलत काम है। उसके बेटों को विदेश में नागरिकता नहीं मिली, वो काम करने गए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से बदलेगी यात्रास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »