185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव ने किया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में नई लिफ्ट का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं के लिए तैयार की गई नवनिर्मित लिफ्ट का शुभारंभ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन और जनपद के पूर्व जिलाधिकारी संतोष कुमार यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में न्यायपालिका और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे, जहां अधिवक्ताओं ने नई सुविधा को लेकर खुशी व्यक्त की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभा कक्ष फैंथम हॉल में मंगलवार को आयोजित समारोह में नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण एनएचएआई चेयरमैन व पूर्व जिलाधिकारी संतोष कुमार यादव ने जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से फीता काटकर किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने लिफ्ट का निरीक्षण भी किया। सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने बार भवन में बढ़ती सुविधाओं को सराहते हुए कहा कि इस लिफ्ट के निर्माण से वरिष्ठ अधिवक्ताओं और दिव्यांग साथियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पत्नी को पीटकर किराये के मकान से भागा पति रचा रहा दूसरा विवाह

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एनएचएआई चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में जनता द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राधिकरण लगातार सक्रिय रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और किसानों ने एनएचएआई के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनका समाधान प्राथमिकता पर किया गया। मुजफ्फरनगर की परियोजनाओं के प्रति प्राधिकरण की विशेष संवेदनशीलता रही है। उन्होंने आगे कहा कि वहलना बाईपास पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्राधिकरण द्वारा 185 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह लिफ्ट न्यायिक परिसर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने एनएचएआई चेयरमैन और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर न्यायिक परिसर के आधुनिकीकरण की आवश्यकता को देखते हुए आगे भी ऐसी पहलें जारी रहनी चाहिए। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर पाल सिंह, महासचिव चंद्रवीर सिंह निर्वाल, सिविल बार के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल, महासचिव राजसिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनिल जिंदल, पूर्व महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  SIR में बढ़ता दबाव: 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, बंगाल में 34 मौतों का दावा — सियासत तेज

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »