न्यू मैक्स सिटी प्रकरण ने पकड़ा तूल, टावर पर चढ़कर युवक ने दिया धरना

हाईवोल्टेज प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प, भूमि घोटाले की जांच और मिलों में जल रहे कूड़ा-कचरे पर रोक की मांग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में न्यू मैक्स सिटी टाउनशिप परियोजना को लेकर उठ रहे सवाल अब सड़क से निकलकर आसमान तक पहुंच गए हैं। पहले समाजसेवी विकास बालियान द्वारा मामले को उजागर किए जाने के बाद अब एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन स्थित टावर पर चढ़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन जिले में बढ़ते प्रदूषण और न्यू मैक्स सिटी भूमि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया जा रहा है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

न्यू मैक्स सिटी टाउनशिप परियोजना लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता अजय शर्मा ने नई मंडी क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के टावर पर चढ़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक जिले की मिलों में जल रहे कूड़ा-कचरे पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाती और न्यू मैक्स सिटी भूमि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।

इसे भी पढ़ें:  तीन साल बाद लौटा लापता बेटा: पिता की आंखों में छलक उठी खुशी

अजय शर्मा द्वारा टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टावर पर चढ़कर धरना देकर बैठे युवक अजय को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन घंटों तक युवक वहीं पर अड़ा रहा। वायरल हो रही वीडियो में वह मिलों से निकलने वाले धुएं, कूड़ा-कचरा जलाने से फैल रहे प्रदूषण और इसके कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही उसने न्यू मैक्स सिटी को भी एक बड़ा घोटाला और धांधली बताते हुए कहा कि इसमें निवेशकों का पैसा भी डूबा हुआ है, सेबी में बंधक भूमि बेच दी गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले समाजसेवी विकास बालियान ने दिल्लीदृदेहरादून हाईवे पर विकसित हो रही न्यू मैक्स सिटी परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। विकास बालियान के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद न्यू मैक्स सिटी से जुड़ी 212.51 एकड़ भूमि सेबी के पास गिरवी रखी गई थी, जिसका वर्ष 2013 में मूल्यांकन लगभग 307 करोड़ रुपये किया गया था। आरोप है कि इसी भूमि को वर्ष 2022 से 2024 के बीच आनंद सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति द्वारा ऑथराइज्ड सिग्नेटरी बनकर करीब 95 करोड़ रुपये में विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों को बेच दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सेबी यह स्पष्ट कर चुका है कि भूमि से संबंधित मूल दस्तावेज उसके पास सुरक्षित हैं, तो फिर किस आधार पर रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी की गई? सेबी की अनुमति के बिना भूमि की बिक्री, ट्रांसफर और रजिस्ट्री कैसे संभव हुई? इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि जिस परियोजना का नक्शा वर्ष 2025 में स्वीकृत हुआ, उसकी प्लॉट बिक्री वर्ष 2024 में कैसे शुरू कर दी गई।
विकास बालियान ने जिलाधिकारी को वर्ष 2024 की बैंक रसीदें भी सौंपी हैं, जो न्यू मैक्स द एड्रेस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित बताई जा रही हैं। उनका दावा है कि भूमि बिक्री से प्राप्त धनराशि सेबी-सहारा खाते में जमा नहीं की गई, जबकि यह राशि निवेशकों की थी और उसी से रिफंड संभव होना था। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्लीदृहरिद्वार हाईवे की प्रीमियम लोकेशन पर स्थित भूमि, जिसकी बाजार कीमत 50 लाख से 1 करोड़ रुपये प्रति बीघा तक बताई जाती है, उसे मात्र 5 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से कैसे बेचा गया, यह अपने आप में गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब इस पूरे प्रकरण को लेकर आम नागरिक, सामाजिक संगठन और पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आने लगे हैं। टावर पर चढ़कर किया गया यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज हो सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन जनता को अब ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी बदले

Also Read This

चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेश

लखनऊ – अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर अनियमितताएं हुईं और उनके पास इसके सबूत हैं। उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को

Read More »

देवबंद में CM की जनसभा कल, रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

सहारनपुर। देवबंद में 7 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में वीआईपी मूवमेंट और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह डायवर्जन 6/7 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 7 मई शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बदले हुए रूट से कराई जाएगी। इसे भी पढ़ें:  नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों

Read More »

जिम ट्रेनर ने नशा देकर महिला डॉक्टर का किया यौन शोषण 

बरेली- यूपी के बरेली में नशा देकर महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर महिला डॉक्टर बेहोश किया था। इसके बाद शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे तो महिला डॉक्टर थाने पहुंच गईं। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले

Read More »

देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

देवबंद। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के पक्ष में आए जनादेश के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सहारनपुर जनपद के देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग और नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के बीच नारे लगाए और लोगों को बंगाली रसगुल्ला व लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विधानसभा चुनावों के रुझान/नतीजे Returning Officers द्वारा भरी जा रही जानकारी के आधार पर दिखाए जा रहे हैं और अंतिम डेटा Form-20 में साझा किया जाता

Read More »

बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं, 10 जून तक आयेगा मई का बिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस मामले में सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने सरकार के इस बड़े निर्णय की जानकारी मीडिया के सहारे लोगों को देने का काम किया। इसके

Read More »

नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर तय की रूपरेखा मुजफ्फरनगर। पड़ौसी और सियासी तौर पर मुजफ्फरनगर की पगडंडियों से जुड़े जनपद बिजनौर में आगामी 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, वहीं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गये हैं। अभी तैयारियों

Read More »