‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाश

क्यूआर कोड स्कैन कर देखे जा सकेंगे भ्रष्टाचार के सबूत, लेखक ने अपनी आपबीती के जरिए सिस्टम की पोल खोलने का किया दावा

मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार और नौकरशाही की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती पुस्तक ‘अफसर शाही ;एक अनसुना सचद्ध’ चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पुस्तक में लेखक ने अपने साथ घटित घटनाक्रमों और आपबीती का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि इसमें दिए गए तथ्यों के साथ पक्के प्रमाण भी मौजूद हैं। पाठक पुस्तक में दिए गए क्यूआर कोड ;फत् ब्वकमद्ध को स्कैन करके समस्त प्रमाण और सबूतों को देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड करके उनका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
पुस्तक के माध्यम से देश में अफसरशाही की उस तस्वीर को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ;आईएएस और पीसीएसद्ध पर माफियाओं और अपराधियों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लेखक ने दावा किया है कि सरकारी संपत्ति का बंदरबांट करने के लिए एक ‘ड्डत्रिम महाभूमि घोटाला’ रचा गया। इसकी आड़ में अरबों रुपये की किसानों की गन्ने की फसल को लूटा गया। लेखक का आरोप है कि विरोध करने पर उन सहित सैकड़ों किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए, फर्जी सबूत बनाए गए और शासन-प्रशासन को गुमराह किया गया। इस पुस्तक में यह दर्शाया गया है कि वर्तमान समय में किसी सरकारी कर्मचारी के लिए ईमानदारी से कार्य करना कितना कठिन हो गया है। लेखक ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होता, तो अधिकारी उसे फर्जी तरीके से फंसाते हैं। उसे महाभ्रष्टाचारी, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया घोषित कर बदनाम किया जाता है, ताकि उसे सरकारी सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। लेखक के अनुसार, उनका एकमात्र दोष यह था कि उन्होंने इन अधिकारियों के अपराधों को सार्वजनिक किया। पुस्तक में प्रजातंत्र और संविधान के शासन के विपरीत अधिकारियों की तानाशाही का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि अधिकारी ही नियम और कानून बन गए हैं, जिन्हें सही-गलत देखने वाला कोई नहीं है। लेखक ने लिखा है कि देश में किसानों के हित की बात तो सब करते हैं, लेकिन जब उनकी जमीन और फसल लूटी जाती है, तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए कोई आगे नहीं आता। लेखक ने बताया कि यह पुस्तक हताश और निराश लोगों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में हार न मानने की प्रेरणा देगी। इस पुस्तक को प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करके राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव ;कार्मिकद्ध भारत सरकार, निदेशक प्रवर्तन ;ईडीद्ध, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और निदेशक केंद्रीय जांच ब्यूरो ;सीबीआईद्ध को भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका ने शेल्टर होम को कराया कब्जामुक्त, तीन साल बाद वापस मिला भवन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा प्रियांशी बनी एक दिन की चौकी प्रभारी, जनता की सुनी समस्याएँस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मारपीट से आहत युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर

Read More »