देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्या

देवबंद के रणखंडी रोड स्थित तेज पैलेस में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल तोड़कर समारोह अध्यक्ष अजय मित्तल (चेयरमैन, मैपल्स अकैडमी) तथा फीता काटकर विशिष्ट अतिथि विपिन गर्ग (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) ने किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण राजेश गुप्ता (अध्यक्ष, किरायाना एसोसिएशन) तथा दीप प्रज्वलन प्रदीप अग्रवाल एडवोकेट और सभासद मनोज सिंघल द्वारा किया गया।

वार्षिक समारोह के दौरान नर सेवा नारायण सेवा की भावना के अंतर्गत अनेक सेवा कार्य संपन्न कराए गए। इनमें दिव्यांगों को बैसाखी, निःशक्त व्यक्तियों को श्रवण यंत्र, एक जरूरतमंद को आजीविका हेतु ठेला, उच्च प्राथमिक विद्यालय मकबरा को बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त निर्धन परिवारों को रजाई-कंबल, खाद्यान्न सामग्री, श्रीकृष्ण गौशाला को चोकर, संस्कृत पाठशाला को गेहूं की बोरी, शिव मंदिर व जरूरतमंदों को पंखे तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु जर्सियां वितरित की गईं।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों को DA-DR में 3% बढ़ोतरी

मुख्य अतिथि डॉ. अनुज गोयल ने कहा कि सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों का जीवन संवारते हैं, बल्कि सेवा करने वालों के मन में संतोष और आत्मिक शांति भी प्रदान करते हैं। समारोह अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना केवल दान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

विशिष्ट अतिथि विपिन गर्ग ने कहा कि मानव सेवा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है, जिससे उसका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास मजबूत होता है। डॉ. डी. के. जैन ने मंच को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने मानव कल्याण मंच को सेवा, संवेदना और समर्पण का विचार बताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को अभाव के कारण असहाय न महसूस होने देना है।

इसे भी पढ़ें:  AJAB-GAJAB--एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी व महिला मंडल की घोषणा की गई। तीन नए सदस्यों आदेश सैनी, कन्हैया मित्तल और अशोक कुमार एडवोकेट को मंच परिवार में शामिल किया गया। साथ ही नगर के छह विशिष्ट नागरिकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया। अंत में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, हादसे में एक चालक की मौतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, हादसे में एक चालक की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »