नगर पंचायत पुरकाजी का रैन बसेरा देखकर एडीएम ने की सराहना

बढती शीत लहर के दृष्टिगत एडीएम वित्त द्वारा नगर पंचायत पुरकाजी में चेयरमैन जहीर के साथ किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन बेसहारा और निराश्रित लोगों को भयंकर ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए सक्रिय हो चुका है। एडीएम वित्त बीती रात नगर पंचायत पुरकाजी पहुंचे और वहां पर चेयरमैन जहीर फारूकी द्वारा सर्दी से बचने के लिए लोगों के लिए की गई रैन बसेरे तथा अलाव आदि की व्यवस्था को परखने का काम किया। रैन बसेरे में व्यवस्था देखकर एडीएम ने भी चेयरमैन जहीर के प्रयासों की सराहना की।
जनपद में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड से आमजन, विशेषकर असहाय, निराश्रित एवं खुले में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा नगर पंचायत पुरकाजी में स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम द्वारा रैन बसेरे में समस्त व्यव्स्थाओ बिजली आपूर्तिॉ पीने के पानी की उपलब्धताॉ बैड सीटॉ कम्बलॉ एवं शौचालयों की साफकृसफाई सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुदृढ रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शीतलहर की तीव्रता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा नगर पंचायत पुरकाजी क्षेत्र में चिन्हित स्थलो पर रात में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देशित दिये गये।
चेयरमैन जहीर फारूकी ने एडीएम वित्त को बताया कि रेन बसेरों में नये बिस्तरों के साथ ही अलाव की व्यवस्था की वो स्वयं निगरानी कर रहे हैं। शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत सभी व्यवस्था की जा रही है। नगर पंचायत की टीम भी पुलिस के सहयोग से रात्रिकालीन भ्रमण करते हुए नगर में बेसहारा लोगों को सड़कों से उठाकर रेन बसेरों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय है। जिला प्रशासन मुज़फ्फरनगर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के दौरान स्वयं सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से देर रात खुले में न रहें तथा यदि किसी बेसहारा या असहाय व्यक्ति को ठंड में खुले में सोते हुए देखें तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिक अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रामलीला ध्वज यात्रा का कराया शुभारंभ

राजस्व टीम के साथ एडीएम ने शीतलहर से बचाव को चलाया विशेष अभियान, सड़कों से उठाकर रेन बसेरों में पहुंचाए गए बेसहारा नागरिक

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड से आमजन, विशेषकर असहाय, निराश्रित एवं खुले में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार तथा उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर में विशेष रात्रिकालीन अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में सड़कों, फुटपाथों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुले में सो रहे नागरिकों को शीतलहर से होने वाले संभावित गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से अवगत कराना तथा उन्हें सुरक्षित आश्रय स्थलों अर्थात रेन बसेरों में पहुंचाना रहा। प्रशासन की टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रत्येक नागरिक से संवाद स्थापित किया गया और उन्हें ठंड से बचाव के लिए रेन बसेरों में रात्रि विश्राम करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरूस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद

Read More »