पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीज

संगठन के पदाधिकारियों ने इसे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी सहित कुल 58 लोगों के खिलाफ तितावी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने प्रदर्शन के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ और जबरन टोल फ्री कराने के आरोप लगाए हैं।

रविवार को पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान टोल के सामने लगातार दर्जनों वाहनों को खड़ा कर जाम लगाया गया और कथित रूप से टोल को जबरन फ्री करा दिया गया। टोल प्लाजा के मैनेजर जसवीर सिंह पुत्र दिवान सिंह ने तितावी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, युवा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता लगभग 35 गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल के बूम तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें:  बरेली जंक्शन GRP थाने में फायरिंग: इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एफआईआर के अनुसार, अचानक हुए इस हंगामे से टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य वाहनों में सवार यात्री भयभीत हो गए और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़े हुए। टोल प्रबंधन ने इसे सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला बताया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों को सीज कर लिया है। इनमें एक थार, एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार शामिल है। बताया जा रहा है कि सीज की गई थार गाड़ी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में 18 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपियों पर गिरफ्तारी की आशंका मंडराने लगी है। उधर, इस पुलिस कार्रवाई से भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवाल

Also Read This

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »