बरेली जंक्शन GRP थाने में फायरिंग: इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली : बरेली जंक्शन स्थित GRP थाने में मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। थाने में पार्टी के दौरान अचानक चली गोली से इंस्पेक्टर परवेज अली और सिपाही छोटू कुमार घायल हो गए। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया।

फायरिंग से स्टेशन पर दहशत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 10 बजे GRP थाने में कुछ पुलिसकर्मी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान सिपाही पिस्टल लोड-अनलोड कर रहा था, तभी दो बार गोली चल गई। पहली गोली थाने की दीवार और CPU में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब इंस्पेक्टर परवेज अली मौके पर पहुंचे तो दूसरी गोली चली, जिससे वे और सिपाही छोटू घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतें

4 पुलिसकर्मी निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP GRP ने इंस्पेक्टर परवेज अली, सिपाही छोटू कुमार, मनोज कुमार और मोनू कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। घटना की जांच CO GRP गाजियाबाद अनिल कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

जांच में सामने आई लापरवाही

CO अनिल कुमार ने बताया कि 2 सितंबर को ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को हथियार और मैगजीन मुंशी द्वारा दिए गए थे। जांच के दौरान पाया गया कि सिपाहियों ने हथियारों को गलत तरीके से हैंडल किया, जिसके कारण गोली चल गई। यह सब इंस्पेक्टर परवेज अली की मौजूदगी में हुआ। लापरवाही को देखते हुए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेलाभाकियू

Read More »