दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांग

भाकियू अराजनैतिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा सीएम योगी के नाम दिया ज्ञापन, अवैध खनन और कानून तोड़ने वाले संगठनों पर जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने किसान संगठनों के नाम पर हो रही अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं को लेकर प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संगठन के युवा मंडल प्रभारी कुशलवीर ने कहा कि कई किसान संगठन खुद अवैध गतिविधियों को रोकने में नाकाम हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग पीड़ितों से संपर्क करने पर अक्सर कहते हैं कि यह फोन किसी अन्य संगठन के लोगों द्वारा किया गया है, जिससे न्याय की प्रक्रिया बाधित हो रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि लोग थानों के अंदर धरना दे रहे हैं और प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि अगर थानेदार सही हैं तो थानों के भीतर धरना क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब पुलिस प्रशासन से ही अपेक्षित है।

इसे भी पढ़ें:  विकास को नई रफ्तारः मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि अवैध खनन, वाहनों के डिस्पोजल और अवैध वाहनों के संचालन किसान संगठनों के झंडों के साथ हो रहे हैं, जिससे संगठनों की साख पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी यह मानते हैं कि ष्कुछ देर पहले हरे गमछे वाले आए थेष्, इस प्रकार की घटनाओं से संगठन की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान संगठनों को अपने सदस्यों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रशासन को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कानून-व्यवस्था पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ संगठन इस आड़ में कानून तोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

संगठन की ओर से धरने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपा, संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुझाव दिए हैं कि सभी किसान संगठनों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए, सोशल मीडिया और सभाओं में फैल रही गलत जानकारी पर रोक लगे, किसान दिवस के आयोजन में केवल पंजीकृत संगठनों को शामिल किया जाए और अराजक आंदोलनों में शामिल संगठनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। धर्मेंद्र मलिक ने पत्र में यह स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा करना है और वे राज्य सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। धरने में संजीव बाबा, अंकित जावल, प्रवीण पंवार, योगेंद्र पंवार, विपिन त्यागी और शहजाद राव सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सानूर राणा, मोहसिन, अमित, सुमित दोहड़, गुड्डू मंगली, विजय दीक्षित, जाबिर राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे मेंस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में बिन पानी और बिजली के बिलबिलाये लोगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »