मुजफ्फरनगर-टीम एमपीएल के टूर्नामेंट में आएंगे तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार

23 फरवरी से होंगे 12 टीमों के बीच मुकाबले, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार व अंपायर अनिल चौधरी होंगे ब्रांड एंबेसडर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) के दूसरे सीज़न को शानदार और सफल बनाने के उद्देश्य से आज सभी 12 टीमों के ओनर्स की बैठक भोपा रोड स्थित बिंदल फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक में टीम ओनर्स के महत्वपूर्ण सुझावों के साथ एमपीएल के नियम और शर्तों को विस्तार से बताया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रत्येक टीम को तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश से ‘कैप कैटेगरीश् में करने की छूट होगी, जबकि एक खिलाड़ी आयोजकों की ओर से ‘मार्की प्लेयर के रूप में टीम को दिया जाएगा। आगामी 25 जनवरी को होने वाली टीम ड्राफ्टिंग में 11 खिलाड़ियों का चयन अंक प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। सभी टीम ओनर्स के सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी टीम को अपने पूर्व खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल ने बताया कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी एमपीएल-2 के ब्रांड एंबेसडर रहेंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले 23 फरवरी से शुरू होंगे। कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों के ट्रायल 11 जनवरी को आयोजित होंगे, जिसमें चयन की जिम्मेदारी पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत गुप्ता और रेलवे के कंडीशनिंग कोच व ट्रेनर विकास चौधरी संभालेंगे।
बैठक में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह और विकास राठी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, कंपनी सेक्रेट्री अजय जैन सहित सभी टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें बिंदल स्ट्राइकर से मयंक बिंदल, सिल्वर्टन टाइगर्स से ऋषभ जैन, सिल्वरटन पैंथर्स से अमित गर्ग, क्रिस्टल बालाजी टाइटन्स से करण स्वरूप, कार्तिक स्वरूप व शशांक जैन, मेडिकल मैवरिक्स से डॉक्टर हेमंत व डॉक्टर यश अग्रवाल, देवभूमि रॉयल्स से सुमित रोहल, क्रिगिरी चौंप्स से अमित गोयल, टिहरी फाल्कन्स से वैभव गोयल, वसुंधरा सुपरकिंग्स से रोहित चौधरी और रोहन त्यागी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  गौकशी के प्रयास में दो शातिर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  सीआरएम टीम ने किया जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को परखापार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »