शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, परिवार में कोहराम

अंतवाड़ा में सुबह खेत जाते समय ग्रामीणों ने देखी पेड़ पर लटकती युवक की लाश, खतौली पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम को भेजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर एक ऐसे दृश्य पर पड़ी जिसने पूरे गांव को दहशत और शोक में डाल दिया। अंतवाड़ा गांव के खेतों में एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा में शनिवार तड़के एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। ग्रामीण रोज की तरह खेतों की ओर जा रहे थे कि तभी उनकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। युवक के गले में रस्सी बंधी थी और शव जमीन से काफी ऊपर लटका हुआ था, जिससे दृश्य भयावह प्रतीत हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को पेड़ से उतरवाकर पहचान कराई, जिसके अनुसार मृतक का नाम निशांत, पुत्र पूरन सिंह, निवासी गांव अंतवाड़ा बताया गया। परिवार वालों के अनुसार निशांत शुक्रवार शाम से घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।
ग्रामीणों और परिजनों के जुटने से गांव में मातम का माहौल बन गया। युवक की मौत की खबर फैलते ही कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और घटना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। एसएचओ खतौली ने फोन पर हुई बातचीत में नयन जागृति संवाददाता को बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। फिलहाल, मामले को गंभीरता से जांच की जा रही। कहा कि परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार की शाम मृतक युवक के साथ कामकाज करने को लेकर कुछ टोका-टाकी हुई। इसी कहासुनी में नाराज होकर युवक घर से निकल गया था। परिजनों की डांट फटकार के कारण अवसाद में पहुंचे युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन ने उत्तराखंड की सभी इकाइयाँ कीं भंगजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »