मेरठ का कपसाड कांडः अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिली, जिसके बाद शनिवार की शाम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहृत दलित युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पारस सोम कपसाड़ गांव से जुड़े अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिली, जिसके बाद शनिवार की शाम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत युवती रूबी को सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को अपहरण के बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर छिपाया गया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए। बाद में पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना शम्सुल हुदा खान पर ED की कार्रवाई: ब्रिटेन में बैठे इस्लामिक उपदेशक पर मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसलाः अधिवक्ता समीर हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »