सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

स्वामी यशवीर महाराज ने मेरठ प्रशासन से मांगी गांव सठला में शिव मंदिर के निर्माण की अनुमति, निजी भूमि पर मंदिर नहीं बनने देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने एक वीडियो संदेश जारी कर मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में शिव मंदिर निर्माण को लेकर हो रहे विवाद पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। स्वामी ने आरोप लगाया कि गांव का मुस्लिम समाज दलित जाटव समुदाय को उनकी निजी भूमि पर शिव मंदिर बनाने नहीं दे रहा है।
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि गांव सठला में लगभग 20,000 मुसलमान रहते हैं जबकि दलित जाटव समाज की संख्या लगभग 500 है। गांव में 15 से 20 मस्जिदें हैं, लेकिन दलित समाज को अपनी निजी जमीन पर शिव मंदिर बनाने का अधिकार तक नहीं दिया जा रहा। यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जहाँ हिंदुओं को पूजा स्थल बनाने से रोका जाए।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, घायल अवस्था में उड़ाई सोने की चेन

उन्होंने कहा कि दलित समाज स्वतंत्रता के बाद से ही शिव मंदिर बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन आज तक उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। इसे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वामी ने मेरठ पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। स्वामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं मिली तो हम हिंदू समाज को साथ लेकर स्वयं मंदिर निर्माण के लिए गांव पहुंचेंगे। उन्होंने हिंदू समाज से भी आह्वान किया कि वे दलित जाटव समुदाय को शिव मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग दें। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो जारी होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसएसपी संजय वर्मा ने जानसठ-मीरापुर के थानेदार बदलेउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालातग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला

Read More »