मुजफ्फरनगर-राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ में उमड़ा जोश

स्वदेशी संकल्प दौड़ के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं में राष्ट्रीय भावना को प्रबल करता है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी देता है

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ एक प्रेरक और उत्साहपूर्ण आयोजन साबित हुआ। जहां सैकड़ों युवाओं ने देशभक्ति और स्वदेशी संकल्प के साथ दौड़ में भाग लेकर नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन से युवाओं में नई चेतना और जोश भर दिया।

स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर सोमवार को चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा भव्य स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शिरकत की। दौड़ में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं के जोश और देशभक्ति से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और स्वयं भी युवाओं के साथ कदम मिलाते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मंत्री अग्रवाल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आत्मनिर्भरता, राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति से जुड़े विचारों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है, और स्वदेशी संकल्प के साथ आगे बढ़ना देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, जोश और देश के प्रति समर्पण को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वपटल पर नई पहचान दिलाई। उनकी जयंती पर मंत्री ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि विवेकानंद का जीवन हर युवा को कर्म, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें:  टशनबाजी में चरथावल रोड पर चली गोलियां, युवक गंभीर, मेरठ रैफर

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, खेल संगठनों और सामाजिक समूहों के युवाओं के साथ ही छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक मंचीय प्रस्तुति दी गई। समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। स्वदेशी संकल्प दौड़ के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं में राष्ट्रीय भावना को प्रबल करता है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी देता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विपुल बहेडी, अनिल त्यागी, अविनाश त्यागी, डीआईओएस राजेश श्रीवास, जिला क्रीडा अधिकारी भूपेन्द्र यादव और विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  टशनबाजी में चरथावल रोड पर चली गोलियां, युवक गंभीर, मेरठ रैफरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  परचून की दुकान पर विवाद में संघर्ष, धारदार हथियार

Read More »