ब्रह्मा बाबा का संदेश विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती देता हैः जयंती बहन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेड़ी सेंटर में मना स्मृति दिवस, ब्रह्मा बाबा की स्मृति में दिव्य अनुभूति भवन शांति और श्रद्धा से ओतप्रोत

मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी, मुजफ्फरनगर की ओर से बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में आज 18 जनवरी को स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज के केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के दिव्य और प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा का जन्म वर्ष 1876 में हैदराबाद (सिंध) में हुआ। वे एक सफल व्यवसायी और आदर्श गृहस्थ थे, परंतु ईश्वरीय आह्वान के पश्चात उन्होंने सांसारिक सुख-सुविधाओं, वैभव और प्रतिष्ठा का त्याग कर अपना संपूर्ण जीवन आत्मिक जागरण और विश्व कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

बी.के. जयंती दीदी ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने राजयोग के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के शाश्वत संबंध की सरल एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की। उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं आज विश्व के 140 से अधिक देशों में लाखों लोगों के जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनी हुई हैं। उनका अव्यक्त जीवन मौन शक्ति, सहनशीलता, निःस्वार्थ सेवा और ईश्वरीय अनुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मा बाबा का संदेश केवल आध्यात्मिक उन्नति तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों से पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व की भावना को भी सुदृढ़ता मिलती है। उनका संपूर्ण जीवन मानव मात्र के प्रति करुणा, प्रेम और आत्मिक सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।

इसे भी पढ़ें:  होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से ब्रह्मकुमारीज की वरिष्ठ दादी निर्मल शांता तथा दादी प्रकाशमणि के प्रेरक अनुभवों को भी सभी ने ध्यान से सुना। कार्यक्रम में आए हुए सभी ब्रह्मवत्सों को अपने जीवन में धारण करने के लिए वरदान लिखे हुए बैज दिए गए। कार्यक्रम के दौरान राजयोग ध्यान का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहन शांति और दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। सभी ने ब्रह्मा बाबा द्वारा बताए गए श्रेष्ठ संस्कारोंकृपवित्रता, सरलता, सहनशीलता और सेवाकृको अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के वातावरण में गहरी शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया गया। कार्यक्रम में बी.के.सरला, रिया, विधि, शीतल, शालिनी, राधिका, सविता, गीता, अंजू बहिन, बी.के.नवनीत, नरेश, कपिल, विजय, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, डॉ. शैलेश, सुशील, सतीश वर्मा तथा ब्रह्माकुमारीज के जिला मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल सहित अनेक भाई बहिनें उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने की दबंगई

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत, पुलिस शिनाख्त में

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तारवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  दासी मंथरा की कपटी सीख से कैकई ने की हठ

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »