भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचल

प्रयागराज में राष्ट्रीय चिंतन शिविर के बीच बड़ा फैसला, युवा प्रभारी का इस्तीफा नामंजूर, नई कार्यकारिणी को लेकर अटकलें तेज

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) में इस समय संगठनात्मक फेरबदल की तेज आहट सुनाई दे रही है। प्रयागराज में जारी राष्ट्रीय चिंतन शिविर अधिवेशन के अंतिम दिन से पहले ही मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी को भंग करने का बड़ा निर्णय शीर्ष नेतृत्व ने ले लिया। जिले से लेकर नगर, ब्लॉक और तहसील स्तर तक की कमेटियों में अचानक किए गए इस बदलाव ने संगठन में नई हलचल पैदा कर दी है। वहीं प्रदेश युवा प्रभारी के इस्तीफे की सूचना ने भी स्थिति को और गर्म कर दिया, हालांकि हाईकमान ने इसे तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया है।
संगठन में कई महीनों से चल रही आंतरिक चर्चाओं के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर इकाई में व्यापक स्तर पर बदलाव करते हुए जिलास्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दौरान आए इस निर्णय को आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन का संकेत माना जा रहा है। नेतृत्व के इस कदम के बाद जिलेभर के दर्जनों पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गई हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नए नामों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाकियू राष्ट्रीय कार्यालय ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर प्रदेश युवा प्रभारी अनुज सिंह के इस्तीफे की खबर फैलने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया। मामले को राष्ट्रीय समन्वय समिति के समक्ष रखा गया, जहां अनुज सिंह का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया। समिति का निर्णय है कि नए युवा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वह पूर्ववत अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। इससे संगठन में युवा मोर्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर मानी जा रही है।
जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से मिले आदेशों के अनुसार मुजफ्फरनगर की संपूर्ण जिला कार्यकारिणी को अगले आदेश तक भंग कर दिया गया है। हालांकि, कुछ पदाधिकारियों को उनके पदों पर बरकरार रखा गया है। इनमें ब्लॉक जानसठ, बघरा और बुढ़ाना की ब्लॉक इकाइयाँ यथावत रहेंगी। जिला कार्यकारिणी से श्रीकांत (जिला सचिव, चरथावल) और जयवीर सिंह (जिला उपाध्यक्ष) को रखा गया है। इसी प्रकार महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव, भोकरहेड़ी व सिसौली के नगर अध्यक्ष तथा तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत को भी बदलाव से बाहर रखा गया है। अन्य सम्पूर्ण जिला, ब्लॉकों, नगर और तहसीलों की कमेटियाँ तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। भाकियू की मुजफ्फरनगर इकाई में बड़े बदलाव के बाद अब नए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हैं। संगठन के भीतर कई पुराने और सक्रिय चेहरों के नाम सामने आ रहे हैं। साथ ही चिंतन शिविर के दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ता और किसान मुद्दों पर नई रणनीति पर भी जोर दिया जा रहा है, जिसके तहत जिलों में नई टीमों के गठन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 12वीं में जिया जैन और 10वीं में आरव शर्मा ने किया टॉप

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 12वीं में जिया जैन और 10वीं में आरव शर्मा ने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »