बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? बसंत पंचमी पर होगा बड़ा ऐलान

बदरीनाथ धाम

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 23 जनवरी को घोषित की जाएगी। यह घोषणा नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजदरबार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि निर्धारण के साथ ही आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जैसे ही सभी धामों के कपाट खुलने की तिथियां तय होंगी, यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं और कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, 23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे टिहरी राजमहल में पारंपरिक विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। इसी दौरान वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी, जो बदरीनाथ धाम की परंपराओं में विशेष महत्व रखती है। कार्यक्रम में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली के आधार पर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना करेंगे और शुभ मुहूर्त के अनुसार कपाट खुलने की तिथि का निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सीएम आवास के पास युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  डोईवाला में मदरसा भवन सील, MDDA ने की बड़ी कार्रवाईआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »