मुजफ्फरनगर बना नम्बर वन-रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 41 संस्था सम्मानित

जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, वर्ष 2024-25 में प्रदेश में सर्वाधिक रक्त संग्रह कर मुजफ्फरनगर ने पाया प्रथम स्थान

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य वर्ष भर स्वास्थ्य विभाग को निरंतर सहयोग प्रदान करने वाली उन संस्थाओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन संस्थाओं के सहारे वर्ष 2024-25 में यूपी के अन्य जनपदों के मुकाबले सर्वाधिक रक्त संग्रह करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में वर्ष 2024दृ2025 के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 41 सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इन संस्थाओं के सहयोग से जनपद में 73 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिससे जनपद में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इन संस्थाओं में शामिल मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, शामली द्वारा सर्वाधिक 627 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त संत निरंकारी मंडल द्वारा 465 यूनिट, एचडीएफसी बैंक द्वारा 266 यूनिट, श्री कुंद-कुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली द्वारा 218 यूनिट तथा अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा 200 यूनिट रक्तदान किया गया। इन प्रमुख संस्थाओं सहित कुल 41 संस्थाओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मातमः ड्यूटी के बाद कमरे पर सोए पीएससी जवान की लखनऊ में हार्ट अटैक से मौत

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा रहे। उनके साथ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पी.के. त्यागी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी 41 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि रक्तदान वास्तव में जीवनदान है और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी रक्तदाता संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पी.के. त्यागी ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2024दृ25 में पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रक्त संग्रह करने वाला जनपद मुजफ्फरनगर रहा है, जो जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी रक्तदाता संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश जैन ने अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सभी रक्तदाता संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजारइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह प्रकरणः धाराएं छिपाकर बेल लेने का प्रयास, अब 29 नवंबर को सुनवाईमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »