एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दवा कारोबारी के बुजुर्ग माता-पिता के साथ उसकी पत्नी और बेटी को सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घर में खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट बरामद हुई, जिससे वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में हुई। मृतकों की पहचान गंगा सिंह (75), उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), बहू रत्ना देवी (45) और पोती ज्योति (20) के रूप में हुई है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गंगा सिंह चारपाई पर मृत पाए गए, जबकि फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे में तीन महिलाओं के शव मिले। रत्ना देवी बेड पर थीं, वहीं श्यामा देवी और ज्योति फर्श पर पड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

पुलिस के पहुंचने पर श्यामा देवी में हल्की हरकत देखी गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को संदेह है कि हमले में धारदार हथियार का भी इस्तेमाल हुआ है, हालांकि लूटपाट के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमि

बताया गया कि घटना के समय घर में यही चार लोग मौजूद थे। दवा कारोबारी कमल सिंह दोपहर करीब एक बजे खाना खाने घर आए थे, उस वक्त सब सामान्य था। खाना खाकर वह मेडिकल स्टोर और फिर बाजार चले गए। दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा स्कूल से लौटा। घर में पंखा चलते देख उसे अजीब लगा। आवाज देने पर जवाब न मिलने पर वह अंदर गया, जहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पांच साल के देवांश ने बताया कि सुबह वह स्कूल गया था और घर में बाबा, मम्मी, दीदी और दादी थे। छुट्टी के बाद लौटकर ऊपर के कमरे में गया तो कोई जवाब नहीं मिला। पंखे की आवाज सुनकर अंदर देखा, जहां दादी और दीदी फर्श पर और मम्मी बेड पर पड़ी थीं। नीचे बाबा चारपाई पर थे।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान-अफगानिस्तान सैन्य संघर्ष में 300 से ज्यादा मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  कानपुर अखिलेश दुबे केस: डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, विजिलेंस जांच में 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात

Read More »