वेतन से वंचित 397 आउटसोर्स सफाई कर्मियों का टाउनहाल में हंगामा

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर ईओ कार्यालय का किया घेराव, ईपीएफ घोटाले पर जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों में अब आर्थिक संकट को लेकर आक्रोश बना नजर आ रहा है। ठेकेदार फर्म द्वारा कर्मचारियों के ईपीएफ में घोटाला सामने आने के बाद उनका वेतन भी रूक गया है। तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार को टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया और ईओ कार्यालय का घेराव कर वेतन जारी कराने की मांग की।
नगरपालिका परिषद् में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्स पर 397 कर्मचारी दो ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत हैं। इनमें 369 सफाई कर्मचारी और 28 वाहन चालक शामिल हैं। दोनों ही ठेकेदार फर्म का ईपीएफ घोटाला सामने आने के बाद इन कर्मचारियों को वेतन का संकट गहरा गया है। पालिका प्रशासन की जांच के बाद ठेकेदार फर्म के खिलाफ सख्ती और उनके भुगतान पर लगाई गई रोक के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को लेकर आउटसोर्स सफाई कर्मचारी मंगलवार को टाउनहाल पहंुचे और सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार, राजकुमार बेनीवाल, सोनू बेनीवाल और पाल्लेराम के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने नेताओं के साथ ईओ कार्यालय का घेराव किया।
संघ नेता मिलन कुमार ने बताया कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनको करीब तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। नवम्बर, दिसम्बर का वेतन लंबित है और जनवरी का महीना भी पूरा होने जा रहा है, वो लगातार काम कर रहे हैं। उनको दूसरी जगह काम करने पर भी पाबंदी है, ऐसे में वेतन रूक जाने से इन कर्मचारियों का पूरा परिवार आर्थिक परेशानी में घिर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के ईपीएफ का पैसा हड़प लिया गया है, इस घोटाले में पालिका कर्मियों की भी मिलीभगत है। नेताओं ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से वेतन जारी कराये जाने और ईपीएफ का पैसा भी दिलवाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 28 वाहन चालकों की सेवा प्रदान कर रही ठेकेदार फर्म आरवाई सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस प्रा. लि. प्रयागराज और 369 सफाई कर्मियों की सेवा दे रही अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. के प्रोपराइटर को फोन कर वेतन जारी नहीं करने के लिए कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में कर्मियों का वेतन जारी नहीं किया गया तो उन्होंने कहा कि अनुबंध में स्पष्ट किया गया है कि ठेकेदार फर्म किसी भी सूरत में कर्मचारियों को वेतन नहीं रोकेंगी, भले ही पालिका से उनको मासिक भुगतान भी न किया गया हो। ईओ ने भरोसा दिलाया कि दो दिनों में कर्मचारियों को वेतन जारी करा दिया जायेगा। ऐसा नहीं होने पर ठेकेदार फर्म के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। ईओ ने बताया कि 28 चालको को नवम्बर और दिसम्बर माह का वेतन नहीं मिला है, जबकि 369 कर्मचारियों को नवम्बर माह के वेतन का भुगतान ठेकेदार फर्म द्वारा किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि ठेकेदार फर्म आरवाई सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस प्रा. लि. प्रयागराज और अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. के द्वारा पालिका प्रशासन को सफाई व्यवस्था के लिए कुल 397 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की सेवा प्रदान की जा रही है। इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को श्रमिकों के द्वारा शिकायत की गई थी कि ठेकेदार फर्म के द्वारा उनके वेतन से ईपीएफ और ईएसआई का फंड तो काटा जा रहा है, लेकिन इसके लिए उनके पास कोई मैसेज नहीं आ रहा है। श्रमिकों की शिकायत का संज्ञान लेकर ईओ द्वारा 31 दिसम्बर को अजय प्लानर्स एण्ड कंसल्टेंट मुजफ्फरनगर से जांच कराई गई तो बड़ा फर्जीवाडा सामने आया था। अजय प्लानर्स एण्ड कंसल्टेंट द्वारा 2 जनवरी 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट ईओ को सौंपी, इसमें बताया गया कि अलर्ट सिक्योरिटास ने ईपीएफ भुगतान में वित्तीय घोटाला किया। ठेकेदार फर्म का वास्तविक भुगतान 69494 रुपये किया गया, जबकि पालिका में फर्जी चालान जमा करते हुए ये भुगतान 1704357 रुपये दर्शाया गया। इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 6 जनवरी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही को ठेकेदार फर्म की विस्तृत जांच कराने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये थे। कोतवाली में अलर्ट सिक्योरिटास के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट कर रिकवरी की तैयारी
नगरपालिका परिषद् में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ में बड़ा वित्तीय घोटाला करने वाली ठेकेदार फर्म अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. के खिलाफ पालिका प्रशासन सख्त रवैया अख्तियार कर रहा है। इसमें ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट करते हुए ईपीएफ भुगतान का पैसा पाने के लिए रिकवरी की तैयारी कर ली गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अलर्ट सिक्योरिटास को आरोपों के आधार पर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। ठेकेदार फर्म का कहना है कि ईपीएफ भुगतान किया गया है, लेकिन तकनीकी कारणों से वो पोर्टल पर अद्यतन नहीं हो पाया है। इसके लिए ठेकेदार को बुधवार को पूरे दस्तावेजों के साथ पालिका बुलाया गया है। वहीं फर्म को ब्लैकलिस्ट और ईपीएफ का भुगतान का पैसा पाने के लिए रिकवरी के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने लिपिक मैनपाल सिंह, संदीप यादव और लेखा लिपिक गगन महेन्द्र को समन्वय बनाकर ठेकेदार फर्म के साथ दस्तावेजों की एक बार फिर जांच करने के लिए भी कहा है, ताकि ठेकेदार के दावे की सत्यता भी सामने आ सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का एक एक पैसा फर्म से दिलाया जायेगा। इसके लिए ठेकेदार फर्म की एफडी को भी जब्त करने की कार्रवाई कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखों का अवैध भंडारण करने वाला एक व्यापारी गिरफ्तार

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिशइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  EC के हाथ खून से रंगे हैं’ — अखिलेश का आरोप; SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, पूछा- इतनी जल्दी क्यों?मिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा

Read More »