बड़ा हादसाः शटडाउन लेकर लाइन पर चढ़ा विद्युत कर्मी, करंट लगने से मौत

विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, परिजनों ने की कार्रवाई और मुआवजा दिए जाने की मांग

मुजफ्फरनगर। जिले के गांव फुगाना में बुधवार को विद्युत विभाग की लापरवाही एक संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, मृतक लाइनमैन खेत की विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिर गया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़तालः दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटे

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल शामली पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लाइनमैन के साथियों ने बताया कि दीपक कुमार गांव फुगाना स्थित बिजलीघर पर तैनात था और बुधवार सुबह खराब हुई लाइन को ठीक करने के लिए खेत पर गया था। उन्होंने कहा कि लाइन को ठीक करने से पहले शटडाउन लिया गया था, लेकिन जैसे ही दीपक खंभे पर चढ़कर लाइन में काम करने लगा, अचानक करंट दौड़ गया। इस हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। लाइनमैन को तुरंत जनपद शामली स्थित एक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोशित कर दिया।
इस हादसे के कारण परिवार में कोहराम मचा आया। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने हादसे को लेकर हंगामा किया और बिजलीघर के कर्मचारियों पर जानबूझकर लापरवाही करते हुए लाइनमैन की जान लेने के आरोप लगाकर कार्यवाही और मुआवजे की मांग की। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद विद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा नहीं लिया और न ही मृतक के परिजनों से संवेदनशीलता दिखाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और मृतक के साथियों का कहना है कि इस मामले में विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ः डकैती की योजना विफल, तीन शातिर गिरफ्तार

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »