नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

बच्चों को बसों से वापस भेजा गया, आज के लिए छुट्टी घोषित

धमकी भरे ई-मेल के बाद कई निजी स्कूलों ने एहतियातन आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल बसों के जरिए सुरक्षित उनके घर भेजने की व्यवस्था की। वहीं, कुछ स्कूलों ने अभिभावकों से बच्चों को खुद स्कूल आकर ले जाने का भी अनुरोध किया।

इस अचानक फैसले के चलते स्कूल परिसरों के बाहर पैरेंट्स की भीड़ देखी गई और माहौल कुछ देर के लिए अफरातफरी भरा रहा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर

पैरेंट्स को भेजा गया अलर्ट मैसेज

स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया—

“हमें बम की धमकी से जुड़ा एक ई-मेल प्राप्त हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऐहतियातन घर भेजा जा रहा है। कृपया अपने निर्धारित बस स्टॉप पर समय पर पहुंचकर बच्चों को रिसीव करें। जो अभिभावक स्वयं पिकअप करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द स्कूल पहुंचें।”

इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरार

पुलिस जांच में जुटी, अफवाहों से बचने की अपील

नोएडा पुलिस ने बताया कि सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। ई-मेल की स्रोत और प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पितइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »