‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात में सत्ता और संस्थानों की भूमिका को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा हो रही हैं।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास और धर्म में ‘कालनेमी’ जैसे पात्रों की चर्चा होती रही है और आज के दौर में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि “कलयुग के कालनेमी कौन हैं?” उन्होंने कहा कि ऐसे विवाद समाज में भ्रम और तनाव पैदा करते हैं, जिनसे बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

SIR के तहत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उसकी स्पष्ट जानकारी राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है। अखिलेश का आरोप है कि इससे पारदर्शिता पर असर पड़ता है और यह संदेह पैदा होता है कि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है या नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनावों के दौरान सामने आई शिकायतों से यह भरोसा कमजोर हुआ है कि मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने पहले यह भरोसा दिलाया था कि SIR के बाद मतदाता सूची पूरी तरह दुरुस्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

सपा प्रमुख ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के प्रशिक्षण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि BLO को जिस तरह से प्रशिक्षण दिया गया, वह भी जांच का विषय है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कई जगह एक ही नाम से एक से अधिक वोट दर्ज होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह राजनीतिक दलों के साथ सहयोग करे और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी ने किया करोड़ों रुपये का घपला, कर्मियों ने खोला मोर्चा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने केजीएमयू परिसर से जुड़ी चर्चाओं, आधार को मतदाता सूची से जोड़ने, जातिगत जनगणना और गोवंश संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गाय और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं को लेकर सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत में अंतर दिखता है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के संपर्क में है और संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »