Muzaffarnagar: नई मंडी में नामचीन कैफे पर छापा, केबिन कल्चर पर पुलिस की सख्ती

मुज़फ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र के गऊशाला रोड पर स्थित एक चर्चित कैफे-रेस्टोरेंट में अचानक पुलिस की दबिश दी गई। अचानक पहुंची पुलिस टीम को देखकर कैफे में मौजूद युवक-युवतियां घबरा गए और कुछ ही देर में पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कैफे को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां नियमों की अनदेखी करते हुए संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर नई मंडी थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कैफे की तलाशी ली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब दुकानों पर आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे के अंदर बने केबिनों और अन्य हिस्सों की गहन जांच की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी से पहचान और गतिविधियों को लेकर जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उनके परिजनों को भी सूचित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar में मानवता शर्मसार: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि शहर में तेजी से बढ़ रहे कैफे और लाइब्रेरी के नाम पर संचालित कुछ ठिकाने सामाजिक माहौल को प्रभावित कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ‘केबिन कल्चर’ के चलते पारिवारिक इलाकों में असहज स्थिति बन रही है।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों पर संकटः अवैध वसूली के लिए फैक्ट्री पर हमला, दहशत में उद्यमी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैफे संचालक से लाइसेंस, रजिस्टर और सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या किसी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सीलिंग तक का प्रावधान है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में ऐसे अन्य स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई जा सकती है।

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »