वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था कि बिना अतिक्रमण हटाए ही सड़क का निर्माण किया जाए, जबकि दूसरे पक्ष ने पहले अतिक्रमण हटाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

विवाद बढ़ने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।सड़क निर्माण रुकने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, धूल और आवागमन में कठिनाइयों जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने कई बार प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, नायब तहसीलदार अमित त्यागी तथा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव

अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि सड़क बनने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »