UP में 1 लाख गुमशुदा लोग: हाईकोर्ट सख्त, DGP और ACS से जवाब तलब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुमशुदा लोगों की तलाश को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने साफ संकेत दिए हैं कि इस गंभीर मुद्दे पर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए गए आंकड़ों को देखने के बाद प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से व्यक्तिगत हलफनामे पर जवाब तलब किया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने पेश हों।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

कोर्ट ने अफसरों से स्पष्ट सवाल पूछे हैं कि प्रदेश में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए आखिर कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाती है और बीते दो वर्षों में करीब एक लाख लोगों का अब तक पता क्यों नहीं चल पाया। अदालत ने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में कोई तय कार्यप्रणाली या मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) मौजूद नहीं है, तो इसे तत्काल तैयार किया जाए।

यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने गुरुवार को पारित किया। मामला राजधानी लखनऊ के चिनहट निवासी विक्रमा प्रसाद की याचिका से जुड़ा है, जिन्होंने अपने 32 वर्षीय बेटे के जुलाई 2024 से लापता होने के बाद पुलिस को तलाश के निर्देश देने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटम

इससे पहले 29 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव (गृह) की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया था कि 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच प्रदेश में करीब 1 लाख 8 हजार 300 गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज हुईं। हैरानी की बात यह रही कि इनमें से केवल 9 हजार मामलों में ही तलाश की कार्रवाई शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी

अदालत ने इन आंकड़ों को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि गुमशुदा लोगों की तलाश का यह मसला केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि व्यापक जनहित से जुड़ा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसे स्वतः संज्ञान में ली गई जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया।

अदालत ने इस मामले को “इन-री मिसिंग पर्सन्स इन द स्टेट” शीर्षक से पंजीकृत करते हुए निर्देश दिया कि इसे 5 फरवरी को उपयुक्त खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

Also Read This

कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के दूसरा दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे ने एक बार फिर से विभागीय अफसरों की नींद तोड़ी है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशानुसार निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम

Read More »

मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग के कारण बने ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन भारत इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सरकार की ओर से कहा गया कि लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों

Read More »