एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा-शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायी आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनको जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन की राहत पर चलने का संदेश दिया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि स्कूल कैंपस में मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से विदा हो रहे विद्यार्थियों को परीक्षा और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित

समारोह की खास बात प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक सांस्कृतिक मंचीय प्रस्तुतियाँ रहीं। इन प्रस्तुतियों ने सीनियर विद्यार्थियों के साथ बिताए गए पलों की मधुर स्मृतियों को जीवंत कर दिया। गीत, नृत्य और भावनात्मक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आत्मीयता और उल्लास से भर दिया।

आशीर्वाद समारोह में शिक्षिका निर्मला वर्मा, श्रीमती हिमांशु, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव त्रिखा ने विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और उत्कृष्टता के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को उनकी परीक्षाओं में सफलता और भविष्य में निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

इसके साथ ही विद्यालय के हैड ब्वॉय और हैड गर्ल के साथ ही चारों हाउस नानक, टैगोर, कृष्णा और रामा के स्टूडंेट्स काउंसिल के विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल से विदा हो रहे छात्र-छात्राओं ने भी अपने संस्मरण सुनाये और उनकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की गई वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्मसंयम, धैर्य और निरंतर प्रयास की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखते हुए पूरे मनोयोग से परिश्रम करने का आह्वान किया। अपने प्रेरक और मार्गदर्शनपरक संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। लक्ष्य पर केंद्रित रहकर सकारात्मक सोच बनाए रखना सफलता की कुंजी है। परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शांत मन ही सही निर्णय लेने में सक्षम होता है।

इसे भी पढ़ें:  शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान में मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहल

उन्होंने कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी निरंतरता बनाए रखें और स्वयं पर विश्वास न खोएं। प्रधानाचार्या ने विश्वास जताया कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार, अनुशासन और मूल्य विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायक होंगे। समारोह का समापन सीनियर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और भावनात्मक विदाई के साथ किया गया। यह आशीर्वाद समारोह विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत का संबल बनकर स्मृतियों में सदा अंकित रहेगा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान में मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहलकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »