महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी

ब्रह्मकुमारीज के बामनहेरी सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक गरिमा के साथ मना महाशिवरात्रि का पर्व

मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बामनहेरी सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल बामनहेरी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों, माताओं, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः केंद्र पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आध्यात्मिक संदेशों से युक्त बैनर-पोस्टर एवं शिव महिमा के गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों एवं युवाओं की अनुशासित सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। शोभायात्रा के उपरांत सेवा केंद्र परिसर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव स्तुति से हुआ।

इसे भी पढ़ें:  ऊर्जा उत्सव-5 का शुभारंभ: ऊर्जावान खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम

केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मजागृति और आत्मपरिवर्तन का दिव्य संदेश देता है। उन्होंने बताया कि ‘शिव’ का अर्थ है कल्याणकारी और ‘रात्रि’ अज्ञान के अंधकार का प्रतीक है। अतः महाशिवरात्रि वह शुभ रात्रि है जब आत्मा अज्ञान के अंधकार से निकलकर परमात्मा शिव के ज्ञान-प्रकाश में प्रवेश करती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परमपिता शिव निराकार, ज्योतिर्बिंदु स्वरूप परमात्मा हैं, जो कलियुग के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर मानव जीवन को पवित्र बनाने का कार्य करते हैं। राजयोग के अभ्यास द्वारा मनुष्य अपने भीतर शांति, प्रेम, पवित्रता, शक्ति और आनंद जैसे दिव्य गुणों को विकसित कर सकता है। यही सच्चा जागरण हैकृजब आत्मा अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानकर परमात्मा से जुड़ती है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार शशांक भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि का संदेश है जागो आत्मा, परमात्मा आ चुके हैं। यह पर्व आत्मा से परमात्मा के मिलन, आत्मशुद्धि और दिव्य जीवन की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं समाजसेवी शलभ गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मकता, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिकता को अपनाएं तथा समाज में सद्भावना और भाईचारे का वातावरण निर्मित करें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डी ए वी इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिवजयंती पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सृष्टि एकेडमी की प्रधानाचार्य वन्दना एवं कथा वाचक आचार्य संजीव शर्मा ने भी ब्रह्मकुमारीज द्वारा समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मंच का संचालन नवीन कौशिक ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य एवं शिव जयंती का संदेश देने वाली लघु नाटिका का भी आयोजन किया गया। अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन कराया गया। पूरे आयोजन के सफल संचालन में बामनहेरी सेवा केंद्र के सभी भाई-बहनों का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

Also Read This

सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

पश्चिमी यूपी में सरधना राजनीतिक विवाद अब फुसफुसाहट नहीं रही, खुली बोली बन चुकी है। 29 मार्च के सकौती कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि 2027 का रास्ता सिर्फ भाषणों से नहीं, जातीय भरोसे, पुराने अपमान और नए गठजोड़ों से तय होगा। मंच पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा थी, लेकिन सियासत की असलियत उस वक्त खुली जब संजीव बालियान ने अपनी हार का हिसाब “सूद व ब्याज समेत” लौटाने की बात कही। सकौती का कार्यक्रम ऊपर से देखें तो जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि का आयोजन था। मगर उसी मंच ने पश्चिमी यूपी की सियासत का तापमान अचानक बढ़ा दिया। पंजाब के सीएम भगवंत

Read More »

“स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे: मंच पर कूलर-पंखे, लेकिन पंडाल में बैठे मासूम बेहाल; गर्मी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। “स्कूल चलो अभियान 2026–27” के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चे पंडाल में बेहाल नजर आए। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था और लापरवाही के चलते मासूमों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल के मंच पर अधिकारियों और अतिथियों के लिए जहां कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई थी, वहीं पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे हाथ, रूमाल और कागज के टुकड़े हिलाकर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू

Read More »

मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

मुजफ्फरनगर में स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल में  आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन पर आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर

Read More »

ईरान युद्ध खत्म कराने की कोशिश, रूस ने अमेरिका से साधा संपर्क

ईरान युद्ध के 33वें दिन पश्चिम एशिया में सैन्य हमलों के साथ कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। रूस की विदेशी खुफिया एजेंसी एसवीआर के प्रमुख सर्गेई नारिशकिन ने कहा है कि ईरान की स्थिति को लेकर उनकी एजेंसी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के संपर्क में है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है, जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वॉशिंगटन की बातचीत पर भरोसा न होने की बात कही है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने बुधवार को भी ईरान में हमले जारी रखे। ईरानी मीडिया और अन्य रिपोर्टों में इस्फ़हान

Read More »

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट विवाद पर बोला, ऐसा हर बार होता है

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियों पर तृणमूल कांग्रेस को सुनवाई के दौरान बड़ा झटका लगा। अदालत ने साफ कहा कि प्रपत्र 6 बड़ी संख्या में जमा होना कोई नई बात नहीं है और यदि किसी नाम पर आपत्ति है तो उसे चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन उचित समय पर सभी पहलुओं को देखा जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की ओर से ऐतराज जताया गया था कि भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रपत्र 6 जमा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख

ईरान से जुड़ी सैन्य गतिविधियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत-अमेरिका संबंध को लेकर अमेरिका की ओर से अहम बयान आया है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका और भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब 24 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई थी। सर्जियो गोर ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका लौटे हैं और उनका पहला पड़ाव वाइट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात रहा।

Read More »