कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमला

बसीकलां गांव में आधी रात के बाद खेला खौफनाक खूनी खेल, पानी के टैंक में भतीजी को डूबोकर मार डाला, तैरती मिली लाश, प्रेमी फरार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक गांव में रिश्तों को कलंकित कर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग का विरोध करने से नाराज ननद ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आधी रात के बाद घर में खूनी खेल खेला। आरोप है कि चार साल की मासूम भतीजी को पानी के टैंक में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह उसका शव टैंक में तैरता मिला। हमलावरों ने बच्ची की मां और अन्य तीन बच्चों पर भी जानलेवा हमला किया। बच्चे मामूली रूप से घायल हुए तो वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उसको रैफर किया गया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में सोमवार-मंगलवार की रात घर के भीतर हुई सनसनीखेज वारदात में चार वर्षीय मासूम इसरा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां फिरदौस और तीन भाई-बहन घायल हो गए। पुलिस ने मामले में महिला की ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि इमरान के घर में घुसकर उसकी पत्नी फिरदौस और बच्चों पर हमला किया गया है तथा एक बच्ची लापता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और तलाश के दौरान आंगन में रखे पानी के टैंक से चार वर्षीय इसरा का शव बरामद हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

हमले में फिरदौस के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया। वहीं उसके पुत्र शाद (9), पुत्रियां आयशा (8) और नबिया (7) के हाथों में चोट लगने पर शाहपुर सीएचसी में उपचार कराया के लिए ले जाया गया। सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, एसओजी और महिला थाना पुलिस को भी लगाया गया है। इसके बाद देर रात ही एसएसपी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घर का मोका मुआयना किया।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ ड्रग तस्कर सुरंग कांड: 530 ग्राम चरस के बाद घर में मिली गुप्त सुरंग, पुलिस भी रह गई हैरान

भाभी और भतीजे-भजीतियों को खिलाई नींद की गोलियां, फिर किया वार

जांच के दौरान पुलिस ने ननद को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर नींद की गोलियों के खाली रैपर, एक दुपट्टा, एक छुरा और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ननद का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसमें भाभी के बाधा बनने पर ननद द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। ननद से पूछताछ के आधार पर उसके प्रेमी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है, लेकिन वो अभी फरार बताया गया। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है। घटना के बाद घायल बच्चों में भारी दहशत है। शाहपुर सीएचसी में भर्ती बच्चों के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है और वे कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं भाभी को गंभीर अवस्था में रैफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

पडौसी समीर ने डायल 112 को दी घटना की सूचना

थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पड़ोसी इमरान की पत्नी फिरदौस को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के साथ वो स्वयं भी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया। बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली। पुलिस द्वारा घायल फिरदौस एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिरदौस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  यूपी यूनिवर्सिटी 6 आंगनबाड़ी गोद लेंगी, छात्रों को इंटर्नशिप मिलेगीमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »