रसोई माताओं ने वेतन वृद्धि और बकाया भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

डीएम को सौंपा ज्ञापन, आठ माह का वेतन लंबित, 2,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोई माताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने वेतन भुगतान में देरी और मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
रसोई माताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को वर्ष में 12 माह के स्थान पर केवल 10 माह का ही वेतन दिया जाता है। वर्तमान में उन्हें मात्र 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो परिवार के भरण-पोषण के लिए अत्यंत अपर्याप्त है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई भोजन माताओं का आठ माह का वेतन अभी तक बकाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे सभी गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं और नियमित वेतन न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
रसोई माताओं ने मांग की कि उनका मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए तथा लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होंगी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर न्यायोचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस दौरान मुख्य रूप से उर्मिला, रेनू, मनीषा, विद्यावति, मिथलेश, सुनीता, कमलेश, गीता, प्रिया, संगीता, चन्द्रकली, सुमन, पुष्पा आदि महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामलामीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »