शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, महंत और सेवादार पर हमला

पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें हमलावरों को सेवादार को घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में स्थित श्री शिवनाथ मंदिर में मंगलवार देर रात नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर मंदिर की पवित्रता को भंग करते हुए दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। विरोध करने पर मंदिर के महंत और सेवादार पर हमला करते हुए उनकी पिटाई भी कर डाली। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसको लेकर ग्रामीणों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी रोष व्यक्त करते हुए हमलावरों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
बताया गया है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली में स्थित श्री शिवनाथ मंदिर परिसर में बीती रात कुछ असामाजिक तत्व घुस आये, सभी ने शराब पी रखी थी और गहरे नशे में धुत भी थे। मंदिर के महंत पुष्कर नाथ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे ग्राम प्रधान तेजवीर का भाई पिंटू, बेटा अजय और भांजा कलुआ शराब के नशे में धुत होकर मंदिर पहुंचे थे। नशे में होने के कारण उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका तो वो अभद्रता करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने पहले सेवादार का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर उसे पीटा और फिर मंदिर परिसर में लाकर महंत के सामने ही दोबारा उसके साथ हाथापाई की। महंत ने विरोध किया तो उनको भी पीटा गया और उनकी भगवा पगड़ी व जनेऊ उतारने की कोशिश की।
महंत का आरोप है कि हमलावरों के साथ जुटी करीब 25-30 लोगों की भीड़ ने उन्हें तमंचा दिखाकर डराया और दौड़ाकर पिटाई की। इसी बीच पहुंचे ग्रामीणों ने उनको बचाया। महंत ने बताया कि मंदिर का हाल ही में जीर्णाेद्धार हुआ था और 15 फरवरी को ही मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने मंदिर में स्थापित कार्तिकेय जी और नंदी भगवान की मूर्तियों को तोड़ दिया और मुख्य शिव प्रतिमा को भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें हमलावरों को सेवादार को घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। महंत ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे अपने गुरुओं और ग्रामकीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »