रूप जहां हत्या मामला: भाई ने चुन्नी से ली जान

रूप जहां हत्या मामला में असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में 19 वर्षीय युवती की उसके ही बड़े भाई ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे की है। युवती को उसी दिन सुबह परिजन अमरोहा से वापस घर लाए थे। रूप जहां हत्या मामला के अनुसार, 19 साल की रूप जहां गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ दो वर्ष से प्रेम प्रसंग में थी। बुधवार को वह युवक के साथ चली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलता

परिजन किसी तरह उसे बृहस्पतिवार सुबह घर वापस ले आए थे। आरोपी भाई जानेआलम ने पुलिस को बताया कि गांव में इस घटना से बदनामी हो रही थी। इसी कारण उसने चुन्नी से गला दबाकर बहन की हत्या कर दी।आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म हत्या के बाद आरोपी भाई ने स्वयं पुलिस को बुलाया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में अगर किसी अन्य व्यक्ति की साजिश सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम प्रसंग को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, रूप जहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग था। परिजनों को जानकारी होने के बाद उन्होंने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। बुधवार को युवती असमोली थाने पहुंची थी और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए बालिग होने का हवाला दिया था। इसके बाद युवक उसे अमरोहा निवासी अपनी रिश्तेदार के घर ले गया था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ परिजन वहां पहुंचे और युवती को वापस ले आए। गांव में बदनामी की बात कहकर समझाया गया बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती से कहा था कि गांव में बदनामी हो रही है। कुछ समय बाद शादी कर दी जाएगी और फिर दूसरी जगह जाकर रह लेना। इसके बाद युवती घर लौट आई थी। एसपी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि परिवार के बाकी सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। उसी दौरान उसने बहन की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

मौके पर पहुंचे अधिकारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रूप जहां अपने तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी

Also Read This

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर अमित शाह की हुंकार

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की बात कही। बांग्लादेश सीमा से सटे कछार जिले के नथानपुर गांव से योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कांग्रेस पर सीमाएं खुली छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य को घुसपैठ से मुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से जुड़े 334 ब्लॉक का विकास किया जाएगा। सीमा सुरक्षा और विकास पर जोर ₹6,839 करोड़ के बजट वाली असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों

Read More »

हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी

हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। राज्य की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाते हुए छोटी गाड़ियों के लिए शुल्क 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। 30 प्रतिशत बढ़ा हिमाचल एंट्री टोल टैक्स सरकार के फैसले के अनुसार, छोटी गाड़ियों पर सीधे तौर पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नंगल से सटे बॉर्डर और अन्य प्रवेश द्वारों पर इसका सीधा असर दिखाई देगा। पर्यटकों के

Read More »

पश्चिम बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम आदेश जारी किया। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बढ़ते विवाद के बीच अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया कि एसआईआर कार्य में लगाए गए सीजेएम को हटाकर पुराने जजों को तलाशा जाए। अदालत ने तार्किक विसंगति सूची में शामिल मतदाताओं के दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का भी आदेश दिया। हाईकोर्ट को स्पष्ट निर्देशसुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को राहत दी जाए और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के काम में सहायता के लिए पूर्व न्यायाधीशों की

Read More »