किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक से किसान हित में केन्द्र सरकार ने मांगे सुझाव

खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य पर 24 फरवरी को अहम बैठक, किसानों के मुद्दे उठाएंगे धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2026-27 की खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण को लेकर 24 फरवरी को नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केन्द्र सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में देशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक को भी आयोग के सदस्य सचिव सरियक जॉर्ज की ओर से आधिकारिक पत्र भेजकर बैठक में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से इस बैठक में किसानों के हक और हितों को मजबूती से रखने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक लागत के आधार पर उचित समर्थन मूल्य तय किया जाना समय की आवश्यकता है, क्योंकि बीज, खाद, डीजल और मजदूरी की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंडी और भुगतान व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित कराना संगठन की प्राथमिकता में शामिल रहेगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का समय पर और पारदर्शी भुगतान मिल सके।
उन्होंने किसानों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर के लिए अपने सुझाव अवश्य दें, जिससे आयोग के समक्ष मजबूती से किसानों का पक्ष रखा जा सके। उन्होंने विशेष रूप से पूछा है कि किन फसलों के समर्थन मूल्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, बढ़ती लागत को लेकर किसानों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा खरीद, भुगतान और मंडी व्यवस्था में कौन से ठोस सुधार आवश्यक हैं। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसानों के सुझाव ही उनकी आवाज बनकर इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रस्तुत होंगे और सरकार के समक्ष प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पति की महिला मित्र ने गले में डाला दुपट्टा, बीयर-सिगरेट देकर बनाई वीडियो

Also Read This

जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंप

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील मारपीट की घटना ने शनिवार को पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। एक मकान के बैनामे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बैनामे के विरोध में बढ़ा विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने एक मकान का बैनामा करने के लिए जानसठ तहसील कार्यालय पहुंचे थे।जैसे ही उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण को इसकी जानकारी मिली,

Read More »

शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू

शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों का लगभग नौ साल का लंबा संघर्ष समाप्त हो गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय लगभग दोगुना करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान किया, जो एक अप्रैल से लागू होगा। 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 35-40 हजार रुपये से घटकर 10 हजार रुपये रह गया था। तब से वे लगातार आंदोलनरत थे। शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी: सुप्रीम कोर्ट के बाद लंबा वनवास प्रदेश में 1999 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षामित्रों की नियुक्ति शुरू हुई थी। समय के साथ इनकी संख्या बढ़ी और 2009 तक बड़ी

Read More »

अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 से बड़ा बदलाव

अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 एक अप्रैल से पूरे देश में लागू होने जा रहे हैं। नई नियमावली के तहत अब निजी परमिट वाहन केवल अपने गृह राज्य से ही अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे और किसी भी अन्य राज्य में लगातार 60 दिनों से अधिक नहीं रह सकेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, जो उत्तराखंड समेत सभी राज्यों में प्रभावी होंगे। इसे भी पढ़ें:  आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तारअखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026: यात्रा और अवधि में बदलाव संशोधित नियमों के अनुसार, अब प्रत्येक पर्यटक वाहन के लिए यह

Read More »

गंगनहर रजवाहा हादसा, दो की डूबने से मौत

गंगनहर रजवाहा हादसा में शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई, जिससे कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत यूपी की 5 शुगर मिलों पर इनकम टैक्स का छापा, धामपुर ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईबताया गया कि देवबंद से शादी समारोह से लौट रही कार अचानक तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की

Read More »

खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद

खतौली अवैध पशु परिवहन का बड़ा मामला शनिवार को सामने आया, जब बुढ़ाना रोड से आ रही तिरपाल ढकी एक संदिग्ध डीसीएम को पकड़ लिया गया। वाहन से छह भैंस, एक गाय और उनके सात छोटे बच्चे अमानवीय स्थिति में बरामद हुए। पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। खतौली अवैध पशु परिवहन: युवक की सतर्कता से खुलासा बताया गया कि डीसीएम पूरी तरह तिरपाल से ढकी हुई थी। पीछे चल रहे एक युवक को शक तब हुआ, जब तिरपाल के बीच से एक छोटे बछड़े का मुंह बाहर दिखाई दिया। उसने तुरंत संगठन के

Read More »