शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला: कोर्ट का बड़ा आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला में प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत ने पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्देश जारी किया। इस मामले में उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने को कहा गया है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने 13 फरवरी को आदेश सुरक्षित रखा था, जिसके बाद अब यह फैसला सुनाया गया।

क्या है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में दो नाबालिग बच्चों को पेश कर आरोप लगाए थे। अदालत में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, “हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस के पास जा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए न्याय के मंदिर में आए। आज लगा कि न्याय अभी जिंदा है। न्यायालय ने हमें न्याय दिया।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किया गया है, जिसकी पुष्टि न्यायालय ने कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा

डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को दी चुनौती

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वे अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से पैदल यात्रा में साथ चलने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि वे विद्यामठ, बनारस जा रहे हैं, जहां कथित तौर पर शंकराचार्य रंगरलियां मनाते हैं। उन्होंने कहा, “पंचम तल दिखाना चाहता हूं, जहां शीश महल है। वहां इनकी सखियां रहती हैं। हम आज से पैदल यात्रा शुरू कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पद पर नहीं बैठना चाहिए, इन्हें जेल में होना चाहिए।”

शंकराचार्य का जवाब: केस बताया फर्जी

कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यौन शोषण का केस फर्जी साबित होगा और यह बनाया हुआ मामला है।उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज रामभद्राचार्य के शिष्य हैं और पहले भी लोगों पर झूठे मुकदमे कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनके खिलाफ साजिश के तहत किया जा रहा है। शंकराचार्य ने कहा, “रामभद्राचार्य से हमारा वाकयुद्ध चलता रहता है। उन्होंने अपने चेले को आगे कर फर्जी मुकदमा करवाया है। सरकार के खिलाफ गोमाता की रक्षा की आवाज हम न उठाएं, इसलिए यह सब हो रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे न्यायालय की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे और जल्द जांच पूरी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

शीश महल के आरोपों पर सफाई

शीश महल के आरोपों पर शंकराचार्य ने कहा कि उनका मठ खुला है और वहां 100-200 लोग रहते हैं। कोई भी आ-जा सकता है। उन्होंने कहा, “न्यायालय का एक प्रोसिजर है, उसका हम सहयोग करेंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बनावटी केस बनावटी ही रहेगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सीएम योगी सदन में उनके खिलाफ बोलते हैं तो वह पुलिस को संदेश देने जैसा होता है। मामले में अब पुलिस को अदालत के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करनी होगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला को लेकर प्रदेश की राजनीति और धार्मिक जगत में हलचल तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  IMA CME--शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

Also Read This

बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराज

मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में हुए बिलारी प्रेम विवाह के बाद युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर दोनों को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है और जोड़ा दिल्ली रवाना हो गया। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि युवती के परिजन इस विवाह से नाराज बताए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षातीन साल से प्रेम संबंध, मंदिर में लिए सात फेरे बिलारी थाना क्षेत्र के सनाई गांव निवासी अजय का अपने ही गांव की रहने वाली मुंतरीन से करीब तीन

Read More »

जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंप

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील मारपीट की घटना ने शनिवार को पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। एक मकान के बैनामे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बैनामे के विरोध में बढ़ा विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने एक मकान का बैनामा करने के लिए जानसठ तहसील कार्यालय पहुंचे थे।जैसे ही उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण को इसकी जानकारी मिली,

Read More »

शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू

शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों का लगभग नौ साल का लंबा संघर्ष समाप्त हो गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय लगभग दोगुना करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान किया, जो एक अप्रैल से लागू होगा। 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 35-40 हजार रुपये से घटकर 10 हजार रुपये रह गया था। तब से वे लगातार आंदोलनरत थे। शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी: सुप्रीम कोर्ट के बाद लंबा वनवास प्रदेश में 1999 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षामित्रों की नियुक्ति शुरू हुई थी। समय के साथ इनकी संख्या बढ़ी और 2009 तक बड़ी

Read More »

अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 से बड़ा बदलाव

अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 एक अप्रैल से पूरे देश में लागू होने जा रहे हैं। नई नियमावली के तहत अब निजी परमिट वाहन केवल अपने गृह राज्य से ही अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे और किसी भी अन्य राज्य में लगातार 60 दिनों से अधिक नहीं रह सकेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, जो उत्तराखंड समेत सभी राज्यों में प्रभावी होंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासाअखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026: यात्रा और अवधि में बदलाव संशोधित नियमों के अनुसार, अब प्रत्येक पर्यटक वाहन के लिए यह अनिवार्य होगा

Read More »

गंगनहर रजवाहा हादसा, दो की डूबने से मौत

गंगनहर रजवाहा हादसा में शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई, जिससे कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षाबताया गया कि देवबंद से शादी समारोह से लौट रही कार अचानक तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की इस हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस

Read More »