अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे।

उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले गए थे।  डॉ. मोहम्मद फताली ने कहा, “हमने एक बड़ा नेता खो दिया है। वे हमारे आध्यात्मिक पिता थे, मानवता का बड़ा चेहरा थे और देशों की स्वतंत्रता व मानवीयता के प्रतीक थे। रमजान में उनकी शहादत होना बेहद दुखद घड़ी है।” उन्होंने कहा कि ईरान के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक है, लेकिन देश अपने सिद्धांतों और विरासत के साथ आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026 : मुंबई-पुणे से दिल्ली-वाराणसी तक 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

अंजुमन-ए-हैदरी की ओर से अयातुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा आयोजित की गई। इस सभा में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें के.सी. त्यागी, मिखाइल ज्येतसेव, डॉ. अली सादिक अब्दुल्लादी, डॉ अब्दुल माजिद हकीम इलाही और डॉ मोहम्मद फताली शामिल थे। यह शोकसभा अंजुमन-ए-हैदरी के मुख्य संरक्षक मौलाना सैयद कल्बे जवाद की ओर से आयोजित की गई थी। शोकसभा में बोलते हुए डॉ. मोहम्मद फताली ने भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आने वाली पीढ़ियां इस आक्रामकता को नहीं भूलेंगी। हम फिर से खड़े होंगे और फिर से उभरेंगे। भारत के लोगों का धन्यवाद, जो इस दुख में हमारे साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

हमारी सभ्यता के पुराने संबंध हैं और इतिहास में याद रखा जाएगा कि आपने सही का साथ दिया।”  इस दौरान के.सी. त्यागी ने कहा कि बहरीन और कतर पर हवाई हमलों को पूरे अरब जगत पर हमला नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए बना संयुक्त राष्ट्र संगठन आज कहीं दिखाई नहीं देता। उनके अनुसार स्कूलों पर हमले जैसी घटनाएं पहले नहीं होती थीं, लेकिन आज फिलिस्तीन जैसे क्षेत्रों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान की व्यवस्था किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। उन्होंने बताया कि देश में संवैधानिक व्यवस्था है और यही कारण है कि प्रणाली अब भी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी शहादत की विरासत है, इसलिए ईरान अब भी दृढ़ है और खड़ा है। पहले भी ऐसे हमले और युद्ध ईरान झेल चुका है, लेकिन अंत में जीत हमारी हुई क्योंकि सच हमारे साथ है।”

इसे भी पढ़ें:  ईरान युद्ध खत्म कराने की कोशिश, रूस ने अमेरिका से साधा संपर्क

अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने सुरक्षा कर्मी से पूछा था कि अयातुल्लाह खामेनेई को किसी सुरक्षित शहर या बंकर में क्यों नहीं ले जाया जाता। इस पर सुरक्षा कर्मी ने बताया कि खामेनेई ने कहा था,  “जहां हमारी 9 करोड़ आवाम रहेगी, वहीं हम भी रहेंगे।” इस कथन को उनके समर्थक आज उनके साहस और जनता के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में अमेरिकी दूतावास 24–26 दिसंबर तक बंद, कांसुलर सेवाएं प्रभावितवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर बौखलाए ट्रंप ने चीन

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »