कोविड 19 वैक्सीन मुआवजा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कोविड 19 वैक्सीन मुआवजा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने सरकार से कहा है कि टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभावों के मामलों के लिए मुआवजा नीति बनाई जाए। हालांकि कोर्ट ने दुष्प्रभावों की जांच के लिए अलग से विशेषज्ञ समिति बनाने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी।

सुनवाई के बाद अदालत ने संबंधित याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह निर्देश जारी किए। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वर्तमान में टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए पहले से व्यवस्था मौजूद है। इसी व्यवस्था को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दुष्प्रभावों की जांच के लिए कोर्ट की तरफ से अलग विशेषज्ञ समिति बनाने की आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान पाकिस्तान की टेरर वॉचलिस्ट में शामिल, बलूचिस्तान पर बयान से भड़का विवाद

 अदालत ने यह भी कहा कि मौजूदा तंत्र के माध्यम से ही ऐसे मामलों की निगरानी और जांच जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभावों के मामलों के लिए मुआवजा नीति तैयार की जाए। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि दुष्प्रभावों से जुड़े मामलों का जरूरी डेटा समय-समय पर सार्वजनिक किया जा सकता है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मुआवजा नीति बनाने का मतलब यह नहीं होगा कि भारत सरकार या किसी अन्य प्राधिकरण ने अपनी गलती या कानूनी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  Pentagon Report China Reaction: US पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप

पीठ ने कहा कि इस फैसले का यह अर्थ नहीं है कि कोई व्यक्ति न्यायिक उपाय नहीं अपना सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को टीकाकरण के बाद दुष्प्रभावों से संबंधित शिकायत है, तो वह कानूनी प्रक्रिया का सहारा ले सकता है। दरअसल यह याचिका उन दो लड़कियों के माता-पिता की ओर से दायर की गई थी, जिनकी कथित तौर पर कोविड 19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के कारण मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  UAE President की ढाई घंटे की भारत यात्रा, बड़े रणनीतिक संकेत

 याचिका में मांग की गई थी कि इन मौतों की स्वतंत्र जांच के लिए अलग समिति गठित की जाए और ऑटोप्सी तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग भी की गई थी।

Also Read This

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »