मुजफ्फरनगर में गहराया गैस संकट: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बंद

ईरान-अमेरिका जंग का पड़ा गहरा असर, होटलों-ढाबों की भट्टियां हुई ठंडी, बंद होने लगे घरों के चूल्हे, जनजीवन प्रभावित

मुजफ्फरनगर। ईरान के साथ जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने से मुजफ्फरनगर में एलपीजी संकट गहराने लगा है। तेल कंपनियों के नए नियमों के चलते जहां घरेलू उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबे और फास्ट फूड कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही घरों में भी चूल्हा गैस किल्लत के कारण नरम पड़ने लगा है, लोग गैस सिलेंडर का जुगाड़ करने के लिए भयंकर रूप से सड़कों पर भटकते दिखाई दे रहे हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत गंभीर रूप लेती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए संकट और खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग और वितरण के नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए नियमों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुक करने की अनुमति दी जा रही है। वहीं होटल, ढाबों के साथ ही चाट-पकौड़ी, हलवाई और फास्ट फूड दुकानों में उपयोग होने वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है। इस फैसले से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खान-पान की दुकानों की गैस भट्टियां ठंडी पड़ने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश घायल

शहर हो या गांव देहात सभी कंपनियों की गैस एजेंसियों पर हालात यह हैं कि सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग अपने बुकिंग नंबर के साथ सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। गैस एजेंसियों की होम डिलीवरी तो बुरी तरह से प्रभावित बनी नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बुकिंग के बाद उन्हें ओटीपी नहीं मिल रहा, जिसके कारण सिलेंडर प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई लोग दिनभर एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

रुड़की रोड पर दो गैस एजेंसियों के गोदामों पर सिलेडर लिए लोग परेशान घूमते नजर आए। यहां पर मंगलवार की सुबह से ही काफी संख्या में लोग अपने घरों के रिफिल सिलेंडर लेकर आपूर्ति पाने के लिए भटक रहे थे। इन परेशान कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण उन्हें मजबूरी में लकड़ी और कोयले से खाना बनाना पड़ रहा है। एक महिला ने बताया कि ओटीपी न मिलने से गैस नहीं मिल पा रही और बच्चों के लिए भोजन बनाने में भी कठिनाई हो रही है। शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों पर भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। एजेंसी कर्मियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए ही कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है। गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी के अनुसार ओटीपी से जुड़ी समस्या तकनीकी है, जिसे जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बुकिंग की पुष्टि होने के बाद ही एजेंसी पर आएं, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नियम हुए सख्त: अब 25 दिन बाद ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

केंद्र सरकार ने संकट को देखते हुए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं, इसके तहत तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की पूर्व व्यवस्था के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नए नियम लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए चार दिन अधिक इंतजार करना होगा। गैस एजेंसियों को भी इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिले में 52 गैस एजेंसियां, छह लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित

जिला आपूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय ने बताया कि ईरान के साथ जारी जंग के कारण बने हालातों को देखते हुए जनपद में तेल और गैस की आपूर्ति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। गैस एजेंसियों से नियमित संपर्क कर निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जनपद में गैस या तेल की आपूर्ति को लेकर बड़ा संकट नहीं है। कंपनियों ने केवल कुछ नियमों में बदलाव किया है। इनके तहत होटल और ढाबों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद की गई है, जबकि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। बुकिंग अवधि में चार दिन बढ़ाये गये हैं। आॅनलाइन बुकिंग के बाद चार से छह दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। उपभोक्ताओं को गोदामों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। जनपद में विभिन्न कंपनियों की 52 एलपीजी गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिन पर छह लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। माना जा रहा है कि इन उपभोक्ताओं पर इस संकट का प्रभाव पड़ने लगा है।

इसे भी पढ़ें:  दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

आईजीएल बनी सहारा, 35 हजार घरों में जारी पीएनजी आपूर्ति

जंग के हालातों के बीच एलपीजी संकट की समस्या में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जनपद के करीब 35 हजार घरों में पीएनजी के जरिए गैस आपूर्ति जारी रखी है। कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर दिलीप कुमार के अनुसार गैस की सप्लाई गेल की पाइपलाइन से हो रही है और ख्यावड़ी (शामली) स्थित सेंटर से मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ को गैस भेजी जाती है। कंपनी के पास भरपूर पीएनजी और सीएनजी है।
इन तीनों जनपद में 41 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं और कहीं भी आपूर्ति की कमी नहीं है। जिन घरों में मीटर लग चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन शुरू किया जा रहा है। आईजीएल की टीम करीब 12 हजार ऐसे उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही है, जिन्होंने अभी तक अपना कनेक्शन शुरू नहीं कराया है। कंपनी ने एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी में शिफ्ट होने की सुविधा भी देने की बात कही है।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनीइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्पमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »