योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंका

सपा कार्यालय में मनाये गये बहुजन समाज दिवस में सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा था-गुंडे आप हो, आपकी मानसिकता में गुंडई है…

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ सपा विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के बयानों से नाराज समर्थकों ने पुरकाजी में प्रदर्शन कर सपा विधायक पंकज मलिक का पुतला फूंकते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार के खिलाफ सपा विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के बयान ने राजनीति में उबाल ला दिया है। एक दिन पहले रविवार को सपा कार्यालय महावीर चौक पर बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर हुए बहुजन समाज दिवस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पर जुबानी हमला करते हुए गुंडा, धोखेबाज और दोगला जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इससे कैबिनेट मंत्री के समर्थकों में गुस्सा भड़क गया है। सोमवार को लोगों ने पुरकाजी में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर सपा विधायक का पुतला फूंका।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

रविवार को महावीर चौक पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कांशीराम जयंती का कार्यक्रम हुआ। उसमें चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ तीखा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा था कि एक ऐसा व्यक्ति जो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर, अखिलेश यादव की मेहरबाजी से समाजवार्टी पार्टी के वोट पाकर सत्ता में पहुंचा और मंत्री बना, वह आज सपा नेताओं के बारे में अपशब्द कहता है, अखिलेश यादव पर टिप्पणी करता है, जबकि हैसियत अखिलेश जी के सामने खड़े होकर बोलने की भी नहीं थी।

पंकज मलिक सिर्फ यही नहीं रुके और कहा कि सपा नेताओं को गुंडा कहते हो, अरे गुंडे आप हो, आपकी मानसिकता में गुंडई है, आपने अहंकार वालों को लोकसभा चुनाव लड़ाया, अहंकार को पालने का काम किया, आपसे ज्यादा अहंकार किसी में नहीं है, सपा कार्यकर्ताओं को धोखा देने का काम किया। जनता आपको सबक जरूर सिखायेगी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी कहा कि पुरकाजी सीट से जिस व्यक्ति को सपा कार्यकर्ताओं ने रात दिन कड़ी मेहनत कर चुनाव जिताया, वह दूसरे पाले में खड़े हो गए। जिलाध्यक्ष ने यहां दोगला शब्द का भी इस्तेमाल किया। सपा के इन दोनों नेताओं का कार्यक्रम का संबोधन एक वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसको लेकर मंत्री अनिल कुमार की कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई, लेकिन उनके समर्थकों में कड़ी नाराजगी बनी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Also Read This

यूपी सरकार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया दो लाख का जुर्माना 

प्रयागराज- गोमांस की पुष्टि बिना वाहन जब्त करने पर राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का हर्जाना लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के मामले में अहम फैसला सुनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत वाहन सीज करने के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक वैज्ञानिक रूप से यह साबित न हो जाए कि बरामद मांस वास्तव में गोमांस हैए तब तक वाहन को जब्त करना अवैध और मनमाना है।यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने वाहन सीज करने के आदेश को रद्द कर दिया। याची को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पर दो लाख

Read More »

गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

कोटपूतली-बहरोड़ – साथलका गांव में लेबर कॉलोनी में गैस सिलिंडर लीकेज के कारण भीषण आग लगने से में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 35

Read More »

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »