शिक्षा के नाम पर ठगी: छात्र से लाखों वसूले, 70 हजार मांग कर रोका पंजीकरण

शैक्षिक दस्तावेज कब्जे में रखने और करियर बर्बाद करने की धमकी, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक और मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने एक निजी फार्मेसी संस्थान संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का कहना है कि उससे निर्धारित शुल्क से अधिक धन वसूला गया, फिर पंजीकरण प्रक्रिया के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी गई और मना करने पर उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना भोपा क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी छात्र मुफस्सिर आलम पुत्र इरफान ने एक निजी फार्मेसी संस्थान के संचालक इमलाक खान के खिलाफ उत्पीड़न, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मिलकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद छपार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्र मुफस्सिर शिकायत के अनुसार, उसने वर्ष 2021 में एन0एच-58, रुड़की रोड, बरला बसेड़ा मार्ग स्थित बाबा इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मेसी में बी-फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। प्रवेश के समय संस्थान की ओर से पूरे कोर्स की फीस 3 लाख 20 हजार रुपये बताई गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद छात्र से कुल 4 लाख 80 हजार रुपये वसूले गए, जिसमें नकद और आॅनलाइन लेन-देन दोनों शामिल हैं। छात्र का कहना है कि उसने पढ़ाई पूरी कर डिग्री प्राप्त कर ली, लेकिन जब उसने उत्तर प्रदेश फार्मेसी परिषद में पंजीकरण के लिए आवेदन किया, तो संस्थान स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 70 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने की दबंगई

आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर 19 फरवरी 2026 को उसका पंजीकरण आवेदन निरस्त करा दिया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड भी संस्थान संचालक के पास हैं, जिन्हें बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है और लोगों से ठगी करना उसका तरीका बन चुका है।

इसे भी पढ़ें:  PRAMOTION-पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम बने स्क्वाड्रन लीडर

छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी संस्थान संचालक इमलाक खान निवासी शेरपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इमलाक खान के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने भी पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया था, इसके अलावा भी इमलाक पर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में मौसम का मिजाज बदला: 10 शहरों में घना कोहरा, बारिश-ओलों से ठंड बढ़ी

Also Read This

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »