देवबंद में दो बीघा जमीन के लिए बड़ा बवाल

भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी गांव में पहुंचे, स्थिति संभालने को पुलिस के लाठीचार्ज में कई घायल, अफसरों ने गांव में डेरा डाला, फोर्स ने छावनी बनाया

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात को काबू में करने के लिए जनपद के कई थानों का पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बीजेपी नेता से मारपीट, सिक्योरिटी इंचार्ज पर लगा बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में स्थित दो बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को जब एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर पथराव में बदल गई। अचानक हुए इस बवाल से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में कूड़ा फेंकने को लेकर बवाल, सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख जनपद के कई थानों का पुलिस बल और प्रांतीय सशस्त्र बल को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस कर्मियों के द्वारा लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया गया। इसके बाद गांव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। इस दौरान भीम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी गांव में पहुंच गये और भारी पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी को भी गांव में बुला लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण पर मेनका गांधी से अर्जुन व ग्रीन फाउंडेशन की चर्चा

अनुसूचित पक्ष के लोगों का आरोप है कि भीड़ को तितर-बितर करने के नाम पर पुलिस ने उन पर एकतरफा लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं ठाकुर पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन उन्होंने खरीदी हुई है और जब वे वहां पर अपना कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया। बवाल में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »