मुजफ्फरनगर-अम्बेडकर जयंती पर मंत्री कपिल देव ने काटा केक, दी बधाई

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी गेट स्मारक पर किया माल्यार्पण और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर के प्रमुख स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अनेक सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी गेट स्थित अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। कचहरी गेट, जनकपुरी (बिजलीघर के निकट), खादरवाला स्थित संत रविदास मंदिर और गांधी नगर मेन रोड सहित कई स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के चित्रों और प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और दलित समाज के लोगों के साथ केक काटकर जश्न मनाया तथा बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक हैं। उनके अनुसार, समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का कर्तव्य है कि वह उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दे।

इसे भी पढ़ें:  जिस गाड़ी में लदे होंगे गोवंश, अब मालिक भी मानें जाएंगे पशु तस्कर

इससे पूर्व, जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को कचहरी गेट स्थित अम्बेडकर स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। यहां पर मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, कल्याणकारी अम्बेडकर समिति के संस्थापक पूर्व विधायक महावीर आजाद, महासचिव भंवर तेजियान, अशोक प्रधान, नरेन्द्र जयंत, दलेल सिंह और बाबू सिंह बौद्ध सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, एक की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »