टिकैत जयंती से मुंह मोड़ने वालों पर भाकियू का शिकंजा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन के प्रति सक्रिय नहीं रहने और टिकैत जयंती जैसे बड़े कार्यक्रम में भी सभी निर्देशों को दरकिनार कर नहीं पहुंचने वाली जिले की अनुशासन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ मुख्यालय पर हए इस प्रोग्राम में शामिल नहीं होने वाले मुजफ्फरनगर के कई अन्य पदाधिकारियों पर भी जल्द ही कार्यवाही की गाज गिर सकती है। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से यूनियन में हलचल मची हुई है।

भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लगातार संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों में संलिप्तता को लेकर लगातार सख्ती के साथ काम किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कुछ पदाधिकारी संगठन के बड़े कार्यक्रमों से भी परहेज कर रहे हैं। भाकियू द्वारा इस बार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की 89वीं जन्म जयंती लखनऊ स्थित इको गार्डन में मनाई गई। इस आयोजन में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए केन्द्रीय कार्यालय से दिशा निर्देश जारी किये गये थे, लेकिन इस बड़े आयोजन से कुछ पदाधिकारियों ने भी मुंह मोड़ लिया। कार्यक्रम के बाद हुई समीक्षा में इसको लेकर लापरवाही दिखाने वाले असक्रिय पदाधिकारियों का शीर्ष नेतृत्व ने इलाज शुरू कर दिया है। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर में संगठनात्मक मामलों को देखने के लिए गठित की गई पांच सदस्यीय अनुशासन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस समिति में नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, श्यामपाल चेयरमैन, सतेन्द्र पुण्डीर और भारतवीर आर्य पीपलहेडा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौत


इस सम्बंध में भाकियू के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि 6 अक्टूबर 2024 को महात्मा चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर लखनऊ में आयोजित अतिमहत्वपूर्ण किसान मजदूर महापंचायत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य था। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन की जनपद मुजफ्फरनगर में गठित अनुशासन समिति के सदस्यों ने बिना कारण बताए हिस्सा नहीं लिया है। सम्पूर्ण मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य समन्वय समिति ने निर्णय लिया है कि जनपद मुजफ्फरनगर की अनुशासन समिति तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। साथ ही लखनऊ कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की भूमिकाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात भी कही गई है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पांच सदस्यीय अनुशासन समिति को को शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भंग किया गया है। इसमें शामिल पांच सदस्यों में से केवल चेयरमैन पुरकाजी और यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर फारूकी ही लखनऊ प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा लखनऊ कार्यक्रम के लिए समीक्षा की जा रही है। इससे गैर हाजिर रहने वाले कुछ और पदाधिकारियों पर जल्द ही कार्यवाही हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  साइड के विवाद में कार सवार सहित भाजपा नेता की पिटाई

राकेश टिकैत बिजनौर में करेंगे महापंचायत


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महापंचायत करने का कार्यक्रम तय किया है। यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय की ओर से उनके आगामी कार्यक्रम को जारी करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उनमें भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस सूचना के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की किसान मजदूर महापंचायत उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में होनी तय हुई है। इनमें 24.10.2024 बिजनौर, 26.10.2024 बुलंदशहर और 27.10.2024 को प्रयागराज में महापंचायत का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में भी महापंचायत आयोजित करने पर विचार विमर्श के बाद कार्यक्रम जारी किया जायेगा। केन्द्रीय कार्यालय की ओर से उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार सम्बंधित जनपदों में निवास करने वाले ग्राम इकाई से राष्ट्रीय इकाई तक के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी से होंगे शुरूः ज़िया चौधरी

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »