दक्षिणी कृष्णापुरी से बस्ती में आई हाईटेंशन विद्युत लाइन हटेगी

मुजफ्फरनगर। शहर के एक छोर पर बसी दक्षिणी कृष्णापुरी में हादसों के सबब के साथ ही लोगों में दहशत का कारण बनी बस्ती के बीच से गुजरती हाईटेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट करने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। भाजपा सभासद राजीव शर्मा की शिकायत के बाद मंत्री कपिल देव ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं।

दक्षिणी कृष्णापुरी शहर से गुजरती काली नदी के पास बसी हुई है। यहां पर बरसों से लोगों में बस्ती के बीच से गुजरती 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन दहशत का कारण बनी है। कई बार इस विद्युत लाइन के कारण हादसे भी हो चुके हैं। लगातार लोग इस लाइन को शिफ्ट कराने की मांग करते रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार लोगों ने शिकायत की, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात ही बना रहा। दक्षिणी कृष्णापुरी क्षेत्र से नगरपालिका के सभासद भाजपा नेता राजीव शर्मा ने इस मामले को प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समक्ष रखा और मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में भूमिया खेड़ा से घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन सरकारी ट्यूबवैल तक जा रही है, इसको शिफ्ट करवाने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट

इसी को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण को पत्र लिखकर आदेशित किया है कि दक्षिणी कृष्णापुरी में घनी इस लाइन के नीचे वाले मार्ग में श्री जहारवीर गोगा म्हाडी भी स्थित है, जहां पर प्रतिवर्ष एक बड़ा मेला आयोजित होता है और हजारों लोग यहां पर जुटते हैं। इस विद्युत लाइन के कारण यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है। मंत्री कपिल देव ने मुख्य अभियंता वितरण को कहा कि दक्षिणी कृष्णापुरी मेें घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को वर्तमान सिटी फीडर से हटवाते हुए एक नया परिवर्तक लगवाकर सरकारी ट्यूबवैल तक कृष्णापुरी फीडर से लाइन स्थापित कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये। भाजपा सभासद राजीव शर्मा के प्रयासों को लेकर लोगों में हर्ष है और उनको उम्मीद है कि अब जल्द ही इस लाइन को बदलने का काम शुरू हो जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *