पत्नी ने मिला दिया डीएम को फोन, एनएसए डॉ. अतुल की हो गई छुट्टी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में इन दिनों शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इनमें दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है तो एक अक्टूबर से संचारी रोग और दस्तक अभियान भी चलाया जाना है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी अभियानों को प्रतिदिन चलाने का दबाव बना हुआ है और उनके अवकाश पर भी लगभग रोक लगी हुई। इसी को देखते हुए पालिका में एक अधिकारी की पत्नी ने डीएम से शिकायत कर अपने पति की पालिका से छुट्टी कराने में कामयाबी पाई। डीएम के फोन के बाद इस अधिकारी को उसकी मर्जी तक पालिका से छुट्टी पर भेज दिया गया है।

नगरपालिका परिषद् में इन दिनों विशेष स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें पालिका के सम्बंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनके अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले दिनों अभियान के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को चेयरपर्सन और ईओ की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में छुट्टी नहीं मिलने से कई अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। इनमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार का नाम भी सामने आया है। बताया गया है कि डॉ. अतुल के बेटे की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही है, उसके उपचार के लिए वो पहले भी लम्बे समय तक अवकाश पर रहे। अब विशेष अभियान का दायित्व होने के कारण वो छुट्टी पर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में बेटे की तबियत खराब होने पर भी उसको उपचार दिलाने का समय नहीं मिल पा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

ऐसे में उनकी पत्नी ने 26 सितम्बर को सीधे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को फोन मिला दिया और परिवार की समस्या को उनके सामने रखते हुए अपने पति डॉ. अतुल कुमार के लिए अवकाश की मांग की। डीएम ने समस्या को सुनकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन करते हुए तत्काल प्रभाव से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये। ईओ ने इस बारे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को जानकारी दी तो उन्होंने भी तत्काल ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल की पालिका से छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा पालिका में अवकाश के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया था और न ही अपने बेटे की तबियत खराब होने के बारे में अवगत कराया था, लेकिन डीएम साहब ने उनको अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये, चूंकि अवकाश स्वीकृति का अधिकार चेयरपर्सन को है तो उन्होंने इसकी जानकारी उनको दे दी थी, जिसके बाद उनको अवकाश पर भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूम

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी ने डीएम को फोन कर शिकायत की थी कि उनके बेटे की तबियत खराब है और ऐसे में डॉ. अतुल की परिवार को ज्यादा आवश्यकता है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिये थे कि डॉ. अतुल को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेजा जाये। इसलिए उनको मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ऐसे में पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को अपने कार्य के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पदीय दायित्व निभाने का प्रभार भी सौंपा गया। बताया गया कि डॉ. अतुल कुमार को उनकी मर्जी तक अवकाश पर रहने की अनुमति दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण अधिकारी के कारण युवक की जान पर बन गई आफत, डीएम अधिकारी पर भड़के

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व जन्मों के कर्मों का फल

Read More »