व्यापार संगठन की युवा इकाई में अनेकों पदाधिकारी हुए मनोनीत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की संस्तुति पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल व नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा दाल मंडी (पुरषार्थी मंदिर वाली गली) के युवा व्यापारी कार्तिक तायल,मयंक गोयल,यश सिंह, अंकुर गोयल, साहिल मलिक, रोहन सपरा, अब्दुल समद, अर्पित मित्तल, अमित चोपड़ा, यश वर्मा, शंकर गुप्ता, हर्ष अग्रवाल को नगर युवा इकाई में पदाधिकारी मनोनीत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाज

कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने कहा कि देश की तरक्की में युवाओं का हम योगदान होता है देश को और आगे ले जाने में युवा अपनी भूमिका का पूर्ण निर्वहन करें। इस अवसर पर अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा, नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल, नगर मंत्री कार्तिक गोयल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए व्यापारीक हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *