दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को जमानत, आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

खतौली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। जमानत की खबर सुनते ही खतौली में आप के कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे और इसे सत्य की जीत बताया।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने इस फैसले को सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, “यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है। भाजपा सरकार के दबाव में आकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने झूठे मुकदमों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को फंसाया था। लेकिन, न्यायालय ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए जमानत दी है।” भाजपा और उसकी एजेंसियों ने झूठे आरोपों के जरिए आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले लगाए, लेकिन एक रुपए का भी भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केजरीवाल को जेल में रखकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता ईमानदारी से डटे रहे। यह जमानत इस बात का प्रमाण है, कि सत्य की हमेशा जीत होती है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हरियाणा में आगामी चुनावों में भी इसका असर दिखेगा और वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है, जैसे दिल्ली और पंजाब में बनी है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में आप सरकारों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली और पंजाब में बिजली-पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, उसी प्रकार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनकर जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान से मिलकर बोले हरेंद्र मलिक अब नहीं लडूंगा कोई भी चुनाव

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  गांव दूधाहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिसकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  गांव दूधाहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत का भाजपा समर्थकों ने किया जमकर

Read More »