MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाज

मुजफ्फरनगर। एससी और एसटी वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था में कोटा में कोटा देने के साथ ही दलितों की क्रीमीलेयर तय करते हुए उनको आरक्षण के लाभ से बाहर करने के लिए आये फैसले के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना पूरा पूरा समर्थन देते हुए शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से हाथों में पार्टी का झंड़ा तथा तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि सपा आरक्षण में आर्थिक स्तर से वर्गीकरण व्यवस्था को लागू करने के विरोध में है। मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की निंदा करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संविधान और उससे मिले अधिकारों से छेड़छाड़ कर रही है। यह भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की मंशा के खिलाफ है। यदि यह खिलवाड़ बंद नहीं किया गया तो आम जनमानस ऐसे फैसलों के विरोध में सड़क पर होगा। इस दौरान मुख्य रूप से सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, साजिद हसन, शमशेर मलिक, विनीत त्यागी, गौरव जैन, वसीम राना, पवन पाल, सतवीर त्यागी, उमेश चन्द शर्मा, आस मौहम्मद, सलीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी भारत बंद के समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर नजर आये। महावीर चौक स्थित कार्यालय से जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए महावीर चौक, प्रकाश चौक और कचहरी गेट पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचे। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत यह जुलूस कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर गया और यहां नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि शीर्ष अदालत का निर्णय स्वीकार्य नहीं है। यह एससी और एसटी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इसको सरकार निष्प्रभावी कराने का काम करें। दलित वर्ग के हितों से कोई भी असंवैधानिक निर्णय पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। बसपा पूरी तरह से समाज के हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष को तैयार है। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि के अलावा जिला प्रभारी सतप्रकाश, पुष्पांकर पाल, जीत सिंह बौ(, सुशील शर्मा, प्रशांत गौतम, श्रीपाल पाल, कुलदीप प्रधान, जगपाल सैनी, आजाद मावी, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, टिंकू तिसंग, गुडिया सैनी, बबली मैनवाल, रविन्द्र गौतम, इरशाद त्यागी, बिमला देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  91 करोड़ से बना एसटीपी काली के स्वरूप को कर रहा दूषित

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड | वीडियो वायरलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा की सरकार में अपने ही घरों में पिट रहे हिन्दूः ललित मोहनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »