9 अगस्त को भाकियू जिला मुख्यालय पर करेगी तिरंगा ट्रैक्टर मार्च

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर एक बार फिर से जिले के किसान भारतीय किसान यूनियन के झंड़े और डंडे लेकर ट्रैक्टर मार्च करते हुए जिला मुख्यालय का घेराव करने की तैयारी में जुट गये हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाकियू ने अपने स्तर से तैयारी कर ली है। प्रदर्शन में किसानों की भीड़ लाने के लिए पदाधिकारियों के बीच एक प्रतिस्पर्धा भी रखी गयी है। जो भी ब्लॉक सबसे ज्यादा भागीदारी करेगा, उसको भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्यालय पर ही बड़ी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जायेगा, जिसमें दिल्ली आंदोलन के दौरान किये गये वादे केन्द्र सरकार को याद दिलाते हुए उनको पूरा करने की मांग की जायेगी। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रदर्शन में हिस्सेदारी करने का आह्नान किया है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकी

भारतीय किसान यूनियन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले में बड़ा अंादोलन करने की तैयारी कर ली गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्नान पर जनपद में किसानों का ट्रैक्टर मार्च नौ अगस्त को जिले भर में निकाला जायेगा। गांवों से किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर तिरंगा ट्रैक्टर मार्च अंादोलन में शामिल होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर धरना दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर केन्द्र सरकार को दिल्ली आंदोलन के दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से किये गये वादों को याद दिलाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। इसके लिए भाकियू शीर्ष नेतृत्व की ओर से यूनियन के राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लॉक, तहसील, नगर व ग्राम स्तर के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भी किया जा रहा है। इस तिरंगा ट्रैक्टर मार्च में सभी किसानों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। नौ अगस्त दिन शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में प्रातः 10ः00 बजे भाकियू की इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का रूट अभी तय नहीं किया गया है, जल्द ही शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर रूट पदाधिकारियों को जारी कर दिया जायेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यालय पर संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत और दूसरे बड़े पदाधिकारी भी किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे। कलेक्ट्रैट में धरने के बाद प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेल में ही मना बंदी आठ भाई-बहनों का रक्षाबंधन

इसमें दिल्ली आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों को शहीद का दर्जा देने, किसानों पर दर्ज किये गये मुकदमों को वापस कराने, एमएसपी गारंटी काूनन लागू करने की मांग फिर से दोहराई जायेगी। योगेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसान आज आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है, उसका उत्पीड़न हो रहा है। यूपी में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सरकार झूठे वादे किसानों से कर रही है। अब बाढ़ के कारण किसानों की फसलों की बर्बादी होने लगी है। इन्हीं सब मुद्दों को इस तिरंगा ट्रैक्टर मार्च आंदोलन में उठाया जायेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रति उत्साह पैदा करने और संघर्षशील पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए इनाम भी रखा गया है। इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में जिस ब्लॉक की सबसे अधिक ट्रैक्टर के साथ भागीदारी रहेगी, उस ब्लॉक के पदाधिकारियों को भाकियू प्रवक्ता राकेश टिर्कत द्वारा ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें:  यूनियन बैंक बरला के मैनेजर से धक्का-मुक्की, हंगामा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दुबई और कुवैत में रहने वाले दो लोगों के नाम पर रामपुर में एसआईआर फॉर्म जमा, जांच के बाद मुकदमा दर्जगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग

Read More »